Author: Pachwadun Media

PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ढकरानी विद्युत उत्पादन केन्द्र (पावर हाउस) में अचानक मुख्य केबल जल जाने के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस हादसे की वजह से सहसपुर-रुद्रपुर फीडर पूरी तरह ठप्प हो गया है, जिससे क्षेत्र के कई गाँव पूरी तरह अंधेरे में डूब गए हैं। ​दर्जनों गाँवों में ब्लैकआउट, उपभोक्ता बेहाल ​विद्युत उत्पादन केंद्र में केबल जलने का सीधा असर पछवादून के ग्रामीण इलाकों पर पड़ा है। सहसपुर और रुद्रपुर फीडर से जुड़े दर्जनों गाँवों की बत्ती गुल…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा 11 और 12 जून 2026 को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी (ऑरेंज और येलो अलर्ट) जारी की गई है। ड्यूटी ऑफिसर (राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र) के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर रोक लगाने से लेकर सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां और मोबाइल बंद करने पर पाबंदी लगा दी गई…

Read More

PACHWADUN MEDIA .COM किसी भी क्षेत्र का मुख्य बाजार वहाँ की जीवनरेखा होता है, जहाँ रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन सहसपुर बाजार आज अपनी इस पहचान को खो चुका है। यह बाजार अब आमजन की सुविधा का केंद्र न रहकर शराबियों के हुड़दंग का अड्डा बन चुका है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नियम-कानूनों को ताक पर रखकर यहाँ मुख्य मार्ग पर एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन शराब की दुकानें (अंग्रेजी, बीयर और देशी) संचालित की जा रही हैं। प्रशासन की यह अनदेखी स्थानीय जनता के लिए एक…

Read More

अजय शर्मा  पछवादून क्षेत्र में शराब के ठेकों पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने और शिकायत करने पर ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सहसपुर स्थित अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकानों पर हुई घटनाओं ने उपभोक्ता अधिकारों और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं । जानकारी के अनुसार सहसपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से PACHWADUN MEDIA.COM की टीम ने मैकडॉवेल्स (Mc Dowell’s) का क्वार्टर खरीदा। बोतल पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 175 रुपये था, लेकिन ग्राहक से 180 रुपये वसूले गए।…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र के सहसपुर को अपनी कर्मभूमि बनाकर दशकों से सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले कर्मठ व्यक्तित्व बाबू लाल गुप्ता आज अपने जीवन के 71वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। 7 जून 1956 को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ऐतिहासिक गांव ‘जडथल’ में जन्में बाबू लाल गुप्ता का जीवन सादगी, संघर्ष और लोक-कल्याण की एक जीवंत मिसाल है। उनके पिता स्वर्गीय कुडियाराम जी और माता श्रीमती शान्तिदेवी जी से मिले संस्कारों ने उन्हें सदैव जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रखा। ​1971: सहसपुर का आगमन और व्यापारिक नेतृत्व ​बाबू…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सहसपुर तथा ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा के संयुक्त सौजन्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सहसपुर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। ​नेताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान समीर अहमद ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद अमजद इलाही ने ग्रामीणों…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM जनपद देहरादून के थाना सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को चोरी के माल के साथ रंगे हाथों दबोचा है, जो क्षेत्र का ‘ए’ श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा बरामद हुआ है। ​घर में घुसकर की थी रसोई से चोरी ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 जून 2026 को जमनपुर, सेलाकुई निवासी वादी श्री शशी पठानिया (पुत्र श्री सुभाष चन्द्र) ने थाना सेलाकुई में…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​क्षेत्र में आए तेज तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तूफान की वजह से ढकरानी पावर हाउस से सहसपुर फीडर को आ रही 33 KV की मुख्य विद्युत लाइन के तार टूट गए हैं। तार टूटने के कारण पूरे सहसपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे कई गांवों में अंधेरा छा गया है और उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ​खुशहालपुर के पास हुआ हादसा ​विद्युत वितरण केंद्र सहसपुर के अवर अभियंता (JE) केसर सिंह चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “तूफान के…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत कोतवाली सहसपुर पुलिस ने लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर खुद को हिंदू बताकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने वाले आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद सुद्धोवाला जिला कारागार भेज दिया गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 जून 2026 को पीड़िता (वादिनी) ने…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सहसपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी (घर का ताला तोड़कर चोरी) की घटना का महज़ कुछ ही दिनों में पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। ​रात के अंधेरे में दिया था चोरी को अंजाम ​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 26 मई 2026 को शंकरपुर…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विकासनगर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई खाद्य आयुक्त विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में की गई। वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक विकासनगर संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सभावाला से लेकर हरबर्टपुर तक विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल चार खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वरिष्ठ खाद्य…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई नगर पंचायत में सोमवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब उग्र नगर पंचायत कर्मचारियों ने स्थानीय देसी शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन किया। दो दिन पहले एक सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट से आक्रोशित कर्मचारियों ने विरोध जताने का एक अनोखा और आक्रामक तरीका चुना। उन्होंने शराब की दुकान के ठीक सामने कचरे से भरी गाड़ियाँ पलट दीं और दुकान के मुख्य द्वार पर कूड़े का ढेर लगाकर जमकर नारेबाजी की। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी लोकेश के साथ देसी शराब…

Read More

अजय शर्मा भारत में हर वर्ष गर्मियों के दौरान एक ऐसा दौर आता है, जब सूर्य की तपिश अपने चरम पर होती है। लोक परंपरा में इसे “नौतपा” कहा जाता है। ज्येष्ठ माह में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौ दिनों तक पड़ने वाली भीषण गर्मी को नौतपा कहा जाता है। इस वर्ष भी आज से नौतपा शुरू हो चुका है और इसके साथ ही उत्तर भारत सहित कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। क्या है नौतपा? भारतीय ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब पृथ्वी…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​सहसपुर (देहरादून) क्षेत्र में लगातार पैर पसार रहे अवैध नशे के कारोबार, ड्रग तस्करों के बढ़ते नेटवर्क और इसके कारण उत्पन्न हो रहे सामाजिक व कानूनी संकट के खिलाफ ‘केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच परिषद (भारत)’ (CPGIC) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रशीद अहमद ने इस गंभीर समस्या के खिलाफ कोतवाली सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर तत्काल और प्रभावी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। ​युवाओं और मासूम बच्चों को निगल रहा नशे का कारोबार ​सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने वर्तमान स्थिति का गहरा विश्लेषण करते हुए बताया…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​विकासनगर (देहरादून)। ढकरानी स्थित जल विद्युत गृह में हुई लाखों रुपये के स्टेटर कॉयल चोरी मामले में कोतवाली विकासनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना के बाद से लगातार फरार चल रही मुख्य वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी की गई 130 स्टेटर कॉयल बरामद हुई हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। ​जनवरी में हुई थी चोरी की बड़ी वारदात ​मामले के अनुसार,…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM नशा तस्करो के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को सहसपुर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर महिला नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹2,81,700 आंकी गई है। ​चेकिंग के दौरान चानचक चौक के पास धरी गई अभियुक्ता ​मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नशे के खिलाफ प्रभावी अंकुश लगाने और तस्करों की धरपकड़ के लिए कोतवाली सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन…

Read More