PACHWADUN MEDIA.COM
काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच लूटपाट और मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। बाढ़ में बहकर आए एक बैंक लॉकर को तोड़कर 92.68 लाख नेपाली रुपये ले जाने के मामले में पुलिस ने 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इसी बीच नारायणी नदी में बाढ़ के पानी में बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो में दो व्यक्ति शव को पानी से बाहर खींचने के बाद महिला के कानों से बालियां निकालते दिखाई दे रहे हैं।
आरोपियों की पहचान मदन गुरुड और उमेश चौधरी, दोनों नेपाली नागरिकों के रूप में हुई है। आपदा के बीच सामने आई इन घटनाओं ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी ही शर्मनाक घटनाओं की चर्चा 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान भी सामने
आई थी।

