सेलाकुई में फार्मा कंपनी से Cefixime पाउडर चोरी करने का मामला, पुलिस ने 50 हजार रुपये भी किए बरामद
PACHWADUN MEDIA.COM
देहरादून। सेलाकुई थाना पुलिस ने फार्मा कंपनी से Cefixime औषधि पाउडर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर निर्माणाधीन भवन के एक कमरे से चोरी किया गया Cefixime औषधि पाउडर तथा 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई औषधि को बेचने की फिराक में था।
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 को M/s East African (India) Overseas, फार्मा सिटी सेलाकुई के अधिकृत प्रतिनिधि जितेंदर कुमार ने थाना सेलाकुई में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि कंपनी में Senior Executive के पद पर कार्यरत अनिल चौहान ने कंपनी की सामग्री में से Cefixime औषधि पाउडर चोरी कर लिया है।

शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई में मुकदमा अपराध संख्या 119/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अनिल चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष सेलाकुई ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई।
पुलिस टीम ने 22 अगस्त को नामजद आरोपी अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर सेलाकुई स्थित एक निर्माणाधीन भवन के कमरे से थैले में पन्नी सहित Cefixime औषधि पाउडर बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह रकम चोरी की गई औषधि की बिक्री से अर्जित की गई थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी-अनिल चौहान, पुत्र राजेश बाबू, निवासी मधु विहार गली नंबर-1, थाना सेलाकुई, देहरादून। मूल निवासी नौगांवा सादात, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश। उम्र 33 वर्ष।
बरामदगी-Cefixime औषधि पाउडर, 50,000 रुपये नकद
पुलिस टीम-उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, थाना सेलाकुई, कांस्टेबल इरशाद, थाना सेलाकुई

