PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर देहरादून ग्रामीण भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सेलाकुई प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ सभाएं, रंगोली कार्यक्रम, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और लाभार्थियों से संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घरों में दीपक जलाने की अपील भी की गई है।
मीता सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी भी लेंगे। भाजपा के अनुसार, सेवा पखवाड़े का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता और जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच पहुंचना है।

