PACHWADUN MEDIA.COM
देहरादून जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत और उपाध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मंगलवार को देहरादून कचहरी पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य निर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।
विधायक ने कहा कि नए नेतृत्व के माध्यम से जिला सहकारी बैंक सहकारिता के क्षेत्र को और मजबूत करने के साथ किसानों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोग मौजूद रहे।

