PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई। पछवादून के सेलाकुई मुख्य बाजार में पुलिस पिकेट के पास अज्ञात चोरों ने जूते की दुकान की दीवार तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। पुलिस पिकेट के नजदीक हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। https://youtu.be/K8lV6YwY4nI?si=xFQTiFAwPKB7SiM5 जानकारी के अनुसार राजारोड सेलाकुई निवासी सुभाष कुमार पुत्र किशन लाल की मुख्य बाजार में सुभाष फुटवेयर के नाम से जूते की दुकान है। सुभाष कुमार के मुताबिक वह किसी परिचित के यहां गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ला खुला हुआ था और उसमें…
Author: Pachwadun Media
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व शिमला बाईपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग करने के मामले में अंकित चौहान…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए दुपहिया वाहन चोरी कर उनके पार्ट्स बेचने की बात पूछताछ में सामने आई है। https://youtu.be/qCdE_wKMLk0?si=yHYfRH3-VBtqriAI पुलिस के मुताबिक अब्दुल कादिर पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी मेहूवाला खालसा अम्बाड़ी, ने अपने मोटरसाइकिल संख्या UK16D-8414 (स्प्लेंडर प्रो) के चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मोटरसाइकिल 6 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे पांवटा रोड,…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। उत्तराखंड में निजी नंबर प्लेट वाली बाइक से Rapido, Zomato, Swiggy, Blinkit सहित अन्य कंपनियों के लिए डिलीवरी और व्यावसायिक सेवाएं देने वालों पर परिवहन विभाग अब शिकंजा कसने की तैयारी में है। विभाग की कार्रवाई की जद में देहरादून के हजारों डिलीवरी कर्मी भी आ सकते हैं। https://youtu.be/_o3Ug6rVr0w?si=HUbik48STyn4GJbR परिवहन विभाग का कहना है कि निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। कमर्शियल वाहनों से कारोबार करने वाले वाहन स्वामियों को परमिट, टैक्स और फिटनेस सहित विभिन्न नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसे में निजी नंबर प्लेट वाले वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई। बीमार पिता के लिए नारियल पानी लेने पहुंचे एक युवक पर कहासुनी के दौरान दुकानदार के बेटे द्वारा तराजू का बाट मारकर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। https://youtu.be/QxRC_cdvEqY?si=znXxtdOMdHT-mmAc जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफीक निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, सेलाकुई में रहकर वाहन चलाता है। बताया गया कि बीती रात रफीक अपने बीमार पिता के लिए बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास लगी एक दुकान से नारियल पानी लेने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार के बेटे से कहासुनी हो गई। आरोप है कि…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का दावा किया है। https://youtu.be/s2rL8KWEGP8?si=hNiRHdJaeq3lJjjD पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान ढकरानी के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में स्मैक बरामद होने पर विशाल उम्र 32 वर्ष पुत्र बंशीलाल, निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली विकासनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई। राजावाला स्थित बिस्टल पब्लिक स्कूल में वीर शहीद अनुसूया प्रसाद महावीर चक्र महिला समिति की ओर से शहीद अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस एवं आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्रवृत्ति सम्मान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए युवाओं को शिक्षा, संस्कार, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। समिति की ओर से 40 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मानाश बडोनी, कविता, अंशुल, आयुषी और अवनी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेघ सिंह एवं…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत और उपाध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मंगलवार को देहरादून कचहरी पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य निर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की। विधायक ने कहा कि नए नेतृत्व के माध्यम से जिला सहकारी बैंक सहकारिता के क्षेत्र को और मजबूत करने के साथ किसानों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सहकारिता के…
सहसपुर कोतवाली की कमान उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। जनपद देहरादून के पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। फेरबदल के तहत शैंकी कुमार को एक बार फिर सेलाकुई थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैंकी कुमार इससे पहले भी सेलाकुई थाने की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। क्षेत्र में उनके पूर्व कार्यकाल को देखते हुए एक बार फिर उन्हें सेलाकुई थाने की कमान दिए जाने को महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई। सेलाकुई में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ आकाश विकलांग सेवा समिति, सहसपुर से जुड़े दिव्यांगजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान छरबा निवासी एवं आकाश विकलांग सेवा समिति के सदस्य अनिल भारद्वाज ने भी रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित 60 वर्षीय महिला हिस्ट्रीशीटर परवीन उर्फ पिन्नो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट की तामीली के दौरान उसके घर की तलाशी में खाना बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी गई 6.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, 11 जुलाई 2026 को दिलदार निवासी मदीना बस्ती बाईपास रोड, विकासनगर को 8.08 ग्राम स्मैक तथा 3 सितंबर 2026 को आशिफ निवासी सहसपुर को 10.28 ग्राम अवैध स्मैक के…
45 दिन की बुकिंग अवधि घटाकर 25 दिन की गई, पेट्रोलियम कंपनियों को निर्देश PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर/पछवादून। ग्रामीण क्षेत्र के एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ता 45 दिन के बजाय 25 दिन बाद अपना एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इससे लंबे समय से बुकिंग अवधि को लेकर परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि एशिया में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिन की समय सीमा लागू की गई…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। उत्तराखंड में लंपी स्किन डिजीज (LSD) ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में अब तक 635 मामले सामने आए हैं। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूनों में से 21 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। मामलों के सामने आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। लंपी रोग मुख्य रूप से खून चूसने वाले कीटों, जैसे मक्खियों, मच्छरों और किलनी (Ticks) के काटने से एक पशु से दूसरे पशु में फैलता है। बीमारी की शुरुआत में पशु…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रविवार को चुनौती क्लब सहसपुर के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र कृष्णमय नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ किसान सेवा सहकारी समिति के प्रांगण से हुआ। शोभायात्रा मुख्य बाजार सहसपुर से होते हुए श्री वैष्णो माता मंदिर चोरखाला तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा वापस सहसपुर पहुंची और श्री शिव मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से इसका समापन किया गया। शोभायात्रा के दौरान मार्ग…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटकफार्म के तेलपुरा स्थित दुर्गा मंदिर मिलन केंद्र में हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने प्रतिभाग कर क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बहनों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक पुण्डीर ने कहा कि हरितालिका तीज सनातन संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। पछवादून के विकासखंड विकासनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत ढलानी को जाने वाली सड़क भारी बारिश के चलते धंसने लगी है। सड़क के लगातार कमजोर होने से करीब एक हजार की आबादी वाले गांव के सामने आवागमन का संकट खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है। https://youtu.be/_mYacW1X6Xc?si=TscbrlWiu5XJs-T8 ग्रामीणों के अनुसार ढलानी गांव को जोड़ने वाला यही एकमात्र प्रमुख मार्ग है। यदि सड़क का कटाव और धंसाव इसी तरह जारी रहा तो गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो सकता है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन…
