PACHWADUN MEDIA.COM
सेलाकुई, देहरादून। नशा तस्करों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी तथा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पुरानी पुलिस चौकी के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने मेनपाल पुत्र हरपाल, निवासी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 42 वर्ष को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 52 टेट्रा पैकेट देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ थाना सेलाकुई में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

