PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। मिनी स्टेडियम शंकरपुर में खेल महाकुंभ-2026 के तहत अंडर-19 बालक वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने किया। मैदान में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खो-खो में भाऊवाला ने प्रथम, रामपुर ने द्वितीय और झाजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में झाजरा प्रथम, आर्केडिया द्वितीय और भाऊवाला तृतीय रहा।
एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में हिमांशु देवली प्रथम, आयुष कश्यप द्वितीय और यानुल हक तृतीय रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में शोएब अली ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और ऋतिक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रमोला, फरीद, धीरेंद्र, राजीव रावत, सलीम सिद्दीकी, संतोष सिंह सहित खेल प्रशिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

