PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को जुडली आदूवाला निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर से उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK16E8820 चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-2 तथा क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस टीम को सफलता उस समय मिली, जब 24 अगस्त की सुबह करीब 4:15 बजे अतिथि फार्म हाउस के सामने, देहरादून रोड, हरबर्टपुर के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मौ0 मुकीम उर्फ मक्की (29 वर्ष), पुत्र अलाउद्दीन, निवासी ग्राम बड़ा रामपुर शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था वाहन चोरी- पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए दुपहिया वाहन चोरी करता था। चोरी किए गए वाहनों के अलग-अलग पार्ट्स निकालकर बेचता था और उनसे मिलने वाले पैसों से नशे की पूर्ति करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UK16E8820 बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- मौ0 मुकीम उर्फ मक्की, पुत्र अलाउद्दीन, निवासी ग्राम बड़ा रामपुर शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र 29 वर्ष। बरामदगी- स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK16E8820।
पुलिस टीम – उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर।- हेड कांस्टेबल राजेन्द्र बर्त्वाल, कोतवाली विकासनगर। – पीआरडी ऋतिक, कोतवाली विकासनगर।

