पछवादून मीडिया. कॉम
सेलाकुई, 2 अक्टूबर। वार्ड-1 में सामाजिक, शैक्षिक और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में पहली बार ‘वार्ड रत्न सम्मान 2026’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 प्रमुख हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर और विशिष्ट अतिथि डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की डॉ. अंजुम अग्रवाल ने सभासद विनोद कुमार केमनी (सिद्धू) के साथ सम्मानितों को प्रमाण-पत्र और माला भेंट की। सम्मान पाने वालों में अंत बहादुर थापा मगर, शमशेर बिष्ट, विनोद मल्ल, मास्टर उज्ज्वल, मास्टर उत्सव, डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयदीप बिजलवान, संपति कोठारी, मनीष और अमित नेगी शामिल रहे।
समारोह में वार्ड के विकास और जनहित के कार्यों में सहयोग करने वाले वार्ड मित्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चंदर सिंह बिष्ट, प्रेम सामंत, राजीव बिजलवान, शशांक कोठारी, उदय रावत, मोहन भट्ट, सोहनलाल भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

