PACHWADUN MEDIA.COM
देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले DAV Public School की छात्राएं एसएसपी देहरादून से मिलने पहुंचीं। छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को आत्मीयता से मनाया और उनसे रक्षा का वचन लिया।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद भी दिया।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्राओं ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर खुशी जाहिर की।

