PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर, 3 अक्टूबर। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, खाटू श्याम मंदिर सहसपुर की ओर से टीचर्स कॉलोनी स्थित मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर सहसपुर बाजार से शुरू होकर टीचर्स कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर तक बैंड-बाजे के साथ निकाली गई।
कलश यात्रा में श्रद्धालु धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं गणेश पूजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर तीन बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। कथा का वाचन पं. नितिन भार्गव (ज्योतिषाचार्य) द्वारा किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने का आह्वान किया गया।
कलश यात्रा में मनोज शर्मा, भगवती लाल, महावीर, सुनील चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा, जितेंद्र कुमार, राकेश सिन्हा, पवन पुंडीर, सुमित चौधरी, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

