PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। पछवादून के सहसपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर के प्रांगण में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुरोहित अरविंद कपिल के सानिध्य में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाज से जुड़े लोगों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अंशुल सिंघल, विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता, शरद गर्ग, राहुल अग्रवाल, नीतीश गुप्ता, सागर गुप्ता, अनिल गोयल, नभ बंसल, राकेश गोयल, परवीन गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, गरिमा सिंघल, अनु गोयल, रेवा गुप्ता, मधु गुप्ता, आरती सिंघल, ऊषा गुप्ता, आदित्य गुप्ता सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

