PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान सभी मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे समय रहते अपने-अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं, ताकि उनका तथा उनके परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से पंजीकृत हो सके।
सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने आधार कार्ड और नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर शीघ्र अपने BLO से संपर्क करें। साथ ही अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों एवं अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी व्यक्ति समयाभाव के कारण पंजीकरण या सत्यापन से वंचित न रह जाए।
उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया के लिए समय सीमित है। ऐसे में सभी नागरिकों को बिना विलंब आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी चाहिए, जिससे भविष्य में मतदान संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

