PACHWADUN MEDIA.COM मुख्यमंत्री के उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत सेलाकुई पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 180.16 ग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।,…
Author: Pachwadun Media
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक छोटा हाथी वाहन को पकड़कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। https://youtu.be/lovwlZirtWM?si=AgBW0M7I3NBZ-VuV वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस क्षेत्र में…
PACHWADUN MEDIA.COM अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की जिला पछवादून इकाई के गठन के दौरान सहसपुर के युवा समाजसेवी पंकज महावर को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा सेलाकुई में आयोजित परिचय एवं विस्तार बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने की। जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद पंकज महावर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से संगठन की सामाजिक, शैक्षिक एवं…
PACHWADUN MEDIA.COM अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की जिला पछवादून की परिचय एवं विस्तार बैठक का आयोजन रविवार को सेलाकुई स्थित एक होटल में किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार एवं नई जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन, प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी उपेंद्र अग्रवाल, रितु गुप्ता (देहरादून), छवि गोयल (विकासनगर), कनक मित्तल (विकासनगर) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने हर्षदीप गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की पछवादून…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सेलाकुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चकराता रोड स्थित सारना नदी पुल के पास से एक शातिर नशा तस्कर को 134 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सेलाकुई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।…
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और प्रमुख अर्चना रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी PACHWADUN MEDIA.COM आज क्षेत्र पंचायत सहसपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करना और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निवारण करना था। पेयजल और राजस्व के मुद्दों पर रहा मुख्य फोकस बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी…
PACHWADUN MEDIA.COM क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों, शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की स्थिति जांचने के लिए आज एक बड़ा अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून के सख्त आदेशों के बाद अग्निशमन अधिकारी सेलाकुई दयाकिशन के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत विभिन्न संस्थानों का औचक फायर निरीक्षण और फायर ऑडिट किया। निरीक्षण के दौरान कई व्यावसायिक और शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर भारी लापरवाही और कमियां पाई गईं। सुरक्षा मानकों को पूरा न करने और आवश्यक उपकरण चालू हालत में न होने पर विभागीय टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए…
PACHWADUN MEDIA.COM राजधानी देहरादून का विकासनगर और सेलाकुई (पछवादून) क्षेत्र आज एक बड़े औद्योगिक, शैक्षणिक और कमर्शियल हब के रूप में स्थापित हो चुका है। यहाँ सैकड़ों की संख्या में औद्योगिक इकाइयां, नामी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट और कैफे संचालित हो रहे हैं। लेकिन इस चकाचौंध के पीछे एक बेहद डरावनी हकीकत भी छिपी है। क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा अग्नि सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहा है, जिससे पूरा पछवादून मानो बारूद के ढेर पर बसा हुआ है। नियमों की धज्जियां उड़ा रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान सूत्रों की मानें तो पछवादून क्षेत्र में चल रहे…
PACHWADUN MEDIA.COM बैरागीवाला भाजपा नेता हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा नीरू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप के सामूहिक नेतृत्व में हुई। इस दौरान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यथा रखी और न्याय व सहायता की गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपकर दी गई घटना की विस्तृत जानकारी मुलाकात के दौरान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपते हुए 13 जून को…
PACHWADUN MEDIA.COM राजधानी के लाल पुल के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक अनियंत्रित सिटी बस ने सड़क किनारे मौजूद छह लोगों को बुरी तरह रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। चालक को दौरा पड़ने से हुआ हादसा? घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआती जांच और चश्मदीदों के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह बात…
PACHWADUN MEDIA.COM जनपद देहरादून की कोतवाली सहसपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी पहले भी गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। क्या है पूरा मामला? बीती 21 जून 2026 को रामपुर कलां (चोई बस्ती) के निवासी सुनील कुमार सिंह ने कोतवाली सहसपुर में अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UK07FW4767) चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा (मु.अ.सं. 140/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस.) दर्ज कर…
PACHWADUN MEDIA.COM ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। थाना मुनि की रेती के अंतर्गत शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई को पार करते हुए गंगा नदी में जा गिरी। इस दुखद हादसे में एसआई विनोद शर्मा का मौके पर ही निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण देर रात ड्यूटी के बाद वाहन चलाते समय नींद की झपकी आना माना जा रहा है। रात्रि ड्यूटी के बाद लौट रहे थे चौकी मिली जानकारी के मुताबिक, एसआई विनोद शर्मा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात थाना मुनि…
PACHWADUN MEDIA.COM कामधेनु पेंट्स की ओर से पछवादून के सहसपुर में प्रसिद्ध रेटोरेन्ट ” अतिथि रेस्टोरेंट” मे भव्य ‘पेंटर कॉन्ट्रैक्टर मीट’ (Painter Contractor Meet) का आयोजन किया गया। इस बैठक में पछवादून के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पेंटर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स ने हिस्सा लिया। पेंट्स की गुणवत्ता और कंपनी की योजनाओं पर चर्चा कार्यक्रम में कंपनी की ओर से विशेष रूप से पहुंचे सेल्स ऑफिसर (SO) फैसल और एरिया सेल्स मैनेजर (ASM) फैसल ने उपस्थित पेंटर्स को कामधेनु पेंट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने पेंट्स की उच्च गुणवत्ता, इसकी विशेषताओं और बाजार में इसकी…
PACHWADUN MEDIA.COM ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेलाकुई पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात/सामान और 3 लाख 90 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। बंद मकानों की रैकी कर देते थे अंजाम पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे मूल रूप से दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प और पुलिस मुख्यालय के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हीरालाईन ढकरानी क्षेत्र से एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। चैकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार (20 जून) की रात करीब 7:15 बजे हीरालाईन ढकरानी के पास आकस्मिक…
PACHWADUN MEDIA.COM ”करे योग – रहे निरोग” के मूल मंत्र के साथ आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सहसपुर स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज के परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के पुरुष तथा महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया । https://youtube.com/shorts/SjXFcHrQYf4?si=JH7efcYPd1l0gGQn शिविर का कुशल संचालन प्रसिद्ध योग गुरु राजकुमार डोगरा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान लोगों को योग के महत्व को समझाते हुए योग गुरु डोगरा…
