PACHWADUN MEDIA.COM
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता एवं निर्देशक हेमंत पांडे ने रविवार को श्री आध्य शक्ति विद्यापीठ पहुंचकर गुरुजी डॉ. पंकज किशोर गौड़ से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इ दौरान उन्होंने गुरुजी के साथ आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
हेमंत पांडे ने कहा कि उनके संघर्ष के दिनों में भी उन्हें गुरुजी का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद गुरुजी से मुलाकात कर उन्हें आत्मिक शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन के संघर्षपूर्ण दौर में मिला मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर विद्यापीठ से जुड़े लोगों ने हेमंत पांडे का स्वागत किया। हेमंत पांडे बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों और धारावाहिकों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुके हैं। उनके अभिनय की सहजता और हास्य शैली को दर्शकों ने खासा पसंद किया है।

