PACHWADUN MEDIA.COM
चकराता, देहरादून। ग्राम सावरा खत मोहना में भूमि की सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे, फेंसिंग वायर और गेट को क्षतिग्रस्त करने तथा स्टोर का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में कोतवाली चकराता पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मदन सिंह चौहान पुत्र मोहर सिंह चौहान, निवासी ग्राम पोखरी, पोस्ट बरौंथा, तहसील चकराता, देहरादून की ई-एफआईआर के आधार पर कोतवाली चकराता में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 303(2), 305(क), 324(4) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शिकायत के मुताबिक, अज्ञात व्यक्तियों ने भूमि की सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों, फेंसिंग वायर/तार और गेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा स्टोर का ताला तोड़कर फेंसिंग वायर का एक बंडल, फेंसिंग वायर के 32 एंगल, सीमेंट के दो कट्टे, दो गैंती, दो फावड़े, चार कुदाल तथा तीन पाटल चोरी कर लिए गए।

मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

