PACHWADUN MEDIA.COM
सेलाकुई। सेलाकुई में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ आकाश विकलांग सेवा समिति, सहसपुर से जुड़े दिव्यांगजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान छरबा निवासी एवं आकाश विकलांग सेवा समिति के सदस्य अनिल भारद्वाज ने भी रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
शिविर में आकाश विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा सहित कालूराम, अमित नेगी, विजय राम कुकरेती समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया और इस सामाजिक पहल को जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
आयोजकों ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को अचानक पड़ सकती है। ऐसे में नियमित रक्तदान से रक्त भंडार को पर्याप्त बनाए रखने में मदद मिलती है। शिविर में रक्तदाताओं ने भी अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

