PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। महावर वैश्य सभा सहसपुर मंडल की बैठक शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हर्षदीप गुप्ता ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में मनोज गुप्ता को संरक्षक तथा राजेंद्र महावर और योगेश गुप्ता को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक महावर को महासचिव, संदीप महावर को कोषाध्यक्ष, किशन गुप्ता एवं डॉ. हिमांशु गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में संजीव गुप्ता को सह मंत्री, दीपक महावर को सह कोषाध्यक्ष, नीरज गुप्ता को प्रचार मंत्री, वरुण गुप्ता को सह प्रचार मंत्री, चंद्रकांत महावर को संगठन मंत्री तथा दुर्गेश गुप्ता को सह संगठन मंत्री बनाया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज को एकजुट रखने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। अध्यक्ष हर्षदीप गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में राजीव महावर, पंकज महावर, राकेश महावर, नितिन महावर, राजेंद्र गुप्ता, राधेश्याम महावर सहित महावर वैश्य सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

