PACHWADUN MEDIA.COM
न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पुलिसपर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली विकासनगर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त 2026 को वारंटी हारुण पुत्र इस्लाम अहमद, निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार हारुण के विरुद्ध प्रकीर्ण दाण्डिक वाद संख्या 344/2020 में धारा 279, 304-ए एवं 427 आईपीसी के तहत न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि न्यायालयों से प्राप्त वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


