PACHWADUN MEDIA.COM
पछवादून क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि सहसपुर निवासी शशिकांत महावर के पुत्र अभय महावर का विश्व की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon में 47.88 लाख रुपये के वार्षिक प्लेसमेंट पैकेज पर चयन हुआ है। अभय की इस शानदार उपलब्धि से पूरे सहसपुर एवं पछवादून क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभय ने ग्राफिक एरा, देहरादून ने B.tech (CSE) की है।
अभय महावर की इस सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अभय महावर, स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र महावर के सुपौत्र हैं। परिवार ने अभय की इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, लगन और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अभय की यह उपलब्धि पछवादून के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
PACHWADUN MEDIA.COM परिवार की ओर से भी अभय महावर को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

