PACHWADUN MEDIA COM राजधानी देहरादून के कोतवाली विकासनगर अंतर्गत कल्याणपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान के भीतर से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस सनसनीखेज वारदात में एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है। https://youtu.be/mxwuRSTeXJw?si=s91oeiuvD2JH_C2i दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कल्याणपुर स्थित एक बंद घर में गोली…
Author: Pachwadun Media
प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर अग्रिम आदेशों तक आवाजाही की निषिद्ध; सड़क बहाली के कार्य शुरू करने के निर्देश PACHWADUN MEDIA.COM पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर स्थित ‘पानी वाले बैण्ड’ के पास सड़क का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना की संभावना और आम जनता की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इस मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी है। उप जिला मजिस्ट्रेट (SDM), मसूरी द्वारा सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया…
PACHWADUN MEDIA.COM पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से सिल्ट (गाद) फ्लैशिंग की प्रक्रिया के तहत आज भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। परियोजना प्रबंधक से मिली पूर्व सूचना के आधार पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एहतियात के तौर पर यमुना नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। https://youtu.be/X9AXx3pbofw?si=gM2aRKhUv7GX6mZF पुलिस प्रशासन ने लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से मुनादी करवाकर यमुना तटीय क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों और जल भराव/नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। पुलिस की अपील: दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून एवं राष्ट्रीय आपदा अलर्ट पोर्टल (National Disaster Alert Portal) द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान (नाउकास्ट) के अनुसार, अगले 24 घंटों में देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की आशंका है। इस गंभीर स्थिति के दृष्टिगत मौसम विभाग ने जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने…
PACHWADUN MEDIA.COM क्षेत्र के निवासियों को दांतों की विश्वस्तरीय और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आज सहसपुर में अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित “एलीट डेंटल केयर” क्लीनिक का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नया और सर्वसुविधायुक्त क्लीनिक अपने प्रेरणादायक ध्येय वाक्य “वेयर एवरी स्माइल बिकम्स सिग्नेचर” (Where Every Smile Becomes Signature) के साथ शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य हर मरीज को एक खूबसूरत और स्वस्थ मुस्कान देना है। https://youtu.be/lsRdVCmi7M4?si=nRidNZUgiAq0xUKE जाने-माने शिक्षाविद यामीन अंसारी ने किया शुभारंभ क्लीनिक का औपचारिक उद्घाटन क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय व प्रसिद्ध अध्यापक और प्रधानाचार्य यामीन अंसारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने…
अजय शर्मा जैसे-जैसे 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो रही है, प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक—सहसपुर विधानसभा—पर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए यह सीट हमेशा से एक मजबूत गढ़ रही है, जिसका श्रेय तीन बार के ‘अजेय’ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को जाता है। लेकिन इस बार की सियासी बयार कुछ बदली-बदली सी है। सहदेव सिंह पुंडीर के इस अभेद्य दुर्ग में इस बार बाहरी विरोधियों से ज्यादा, पार्टी के भीतर से ही मिल रही चुनौतियां उनकी मुश्किलें बढ़ाती नजर आ रही हैं। भाजपा के…
लंबे समय तक जनसेवा में सक्रिय रहे कमरुद्दीन, विकास कार्यों और मिलनसार स्वभाव के लिए किए जाते थे याद PACHWADUN MEDIA.COM राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य कमरुद्दीन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह समाचार आम लोगों तक पहुँचा, दिवंगत नेता के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने व्यक्त किया दुःख कमरुद्दीन के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के विभिन्न…
PACHWADUN MEDIA.COM स्थानीय निवासियों को दांतों की विश्वस्तरीय और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सहसपुर में एक नए डेंटल क्लीनिक की शुरुआत होने जा रही है। जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद आज़म (BDS, MIDA) के नेतृत्व में ‘एलीट डेंटल केयर’ (Elite Dental Care) क्लीनिक का भव्य उद्घाटन कल, 19 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे वन विभाग के बैरियर के सामने किया जाएगा। यह नया क्लीनिक “वेअर एवरी स्माइल बिकम्स सिग्नेचर” (Where Every Smile Becomes Signature) के ध्येय वाक्य के साथ शुरू हो रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक स्वस्थ और सुंदर मुस्कान देना…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। ढकरानी पावर हाउस और विद्युत वितरण केंद्र सहसपुर के बीच विद्युत लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने से सहसपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण केंद्र सहसपुर के अवर अभियंता के. एस. चौहान ने बताया कि लाइन में आए फॉल्ट का पता लगाने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फॉल्ट का पता चलते ही उसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अवर अभियंता के अनुसार, बिजली आपूर्ति सामान्य होने…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून और राष्ट्रीय आपदा अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी अत्यंत तीव्र बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी स्कूलों में शनिवार, 18 जुलाई 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अद्यतन पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रेम नगर पुलिस ने एक निजी मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए और ऑनलाइन सट्टे के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक समेत 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। देर रात त्यागी मार्केट में पुलिस की छापेमारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक निजी मकान…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सुद्धोवाला मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर के कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती तथा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक…
मुख्य सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के सामने फुटपाथों पर अवैध कब्जा; रोजाना लग रहा जाम और बढ़ रहीं दुर्घटनाएं PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला सहसपुर क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के चंगुल में फंस चुका है। क्षेत्र के मुख्य मार्गों से लेकर फुटपाथों तक पर हुए अवैध कब्जों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर समस्या से रोजाना भारी जाम और सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे बैठा है। प्रमुख संस्थानों के नाक के नीचे बढ़ा…
PACHWADUN MEDIA.COM चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) राजीव नयन नौटियाल को पुलिस ने धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और दहेज मांगने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कैसे हुई पहचान और धोखा: पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 12 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि 2025 में एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए उसकी मुलाकात राजीव नयन नौटियाल से हुई थी। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताया और विश्वास जीतने के लिए तलाक से जुड़े कानूनी आदेश की फर्जी…
PACHWADUN MEDIA.COM सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए देहरादून पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने बिना अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ एक बड़ा विशेष अभियान चलाया। पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के साथ संयुक्त कार्रवाई इस विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (Pollution Control Board) की टीम के साथ मिलकर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि…
PACHWADUN MEDIA.COM उतराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। हरेला पर्व के तहत विधायक ने ग्राम पंचायत बंशीवाला में वन विभाग एवं एनडीआरएफ की टीम के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए। इसके बाद उन्होंने ग्रीन एवेन्यू, चंद्रबनी में भी फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर…
