PACHWADUN MEDIA.COM
देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में द्वितीय डॉ. के.के. भटनागर मेमोरियल वार्षिक सीएमई “सुभारती ऑप्थाकॉन-2026” का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों, चिकित्सकों और रेजिडेंट्स ने आधुनिक नेत्र चिकित्सा, नवीन उपचार पद्धतियों और ऑक्यूलर ट्रॉमा के प्रबंधन पर अनुभव साझा किए।


मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बदलती चिकित्सा तकनीकों और नवीनतम शोध से चिकित्सकों का अपडेट रहना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. आर.सी. गुप्ता ने सीएमई को चिकित्सा शिक्षा और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पद्मश्री प्रो. डॉ. एस. नटराजन का डॉ. के.के. भटनागर ऑरेशन रहा, जिसमें उन्होंने 65 हजार से अधिक सर्जरी के अनुभवों के आधार पर ऑप्थैल्मिक ट्रॉमा के आधुनिक प्रबंधन पर प्रकाश डाला

सीएमई में फ्री पेपर, पोस्टर प्रतियोगिता, लेक्चर, स्किल लैब और विभिन्न वैज्ञानिक सत्र आयोजित हुए। युवा चिकित्सकों ने अपने शोध एवं क्लीनिकल अनुभव प्रस्तुत किए। आयोजन समिति ने कहा कि सुभारती ऑप्थाकॉन का उद्देश्य वरिष्ठ विशेषज्ञों के अनुभव और युवा चिकित्सकों की नई सोच को एक मंच पर लाकर बेहतर मरीज देखभाल को बढ़ावा देना है।

