Author: Pachwadun Media

PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड सरकार के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की 37 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। ​मुखबिर की सूचना पर घर से हुई गिरफ्तारी ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था।…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। एचडीएफसी बैंक की सहसपुर शाखा में पीबी सेल्स प्रोफाइल में कार्यरत साहिल खान का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बैंक कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि साहिल खान के हृदय में करीब तीन-चार माह पूर्व दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में पेसमेकर लगाया गया था। इसके बावजूद शनिवार को उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। साहिल खान के असामयिक निधन पर बैंक के सहकर्मियों, परिचितों और क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना…

Read More

धर्मावाला में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना का सहसपुर पुलिस ने किया खुलासा, करीब 49 हजार रुपये का सामान बरामद  PACHWADUN MEDIA.COM धर्मावाला क्षेत्र में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की घटना का उत्तराखंड पुलिस की सहसपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की नकदी समेत करीब 49 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को प्रतीतपुर धर्मावाला निवासी आदित्य सैनी ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून क्षेत्र में पिछले तीन-चार वर्षों से हरे-भरे जंगलों और बगीचों की कथित कटाई तथा लकड़ी तस्करी को लेकर सहयोग रक्षा सेवा संगठन ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के संस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने ज्ञापन में क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई और कृषि भूमि को कथित रूप से प्लॉटिंग/कंक्रीट में बदलने के मामलों पर चिंता जताई है। ज्ञापन के अनुसार, थाना विकासनगर नगर और थाना सहसपुर क्षेत्र में कुछ चुनिंदा भू-माफिया और लकड़ी तस्करों द्वारा हरे-भरे जंगलों एवं आम के बगीचों को काटकर भूमि का स्वरूप बदलने का आरोप लगाया…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM कोतवाली सहसपुर पुलिस ने गोकशी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सहसपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने जिला बदर किए गए एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को समय से पहले जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि जिला बदर किया गया अभियुक्त आसिफ…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गौमांस, दो चाकू और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। मामले में कई अन्य आरोपियों को नामजद करते हुए उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज पछवादून क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। ​वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (विकासनगर) संजय तिवारी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (नगर निगम) रमेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने पछवादून के झीवरहेड़ी से लेकर धर्मावाला तक विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखण्ड को ड्रग्स मुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस, औषधि निरीक्षक (एफडीए) एवं एएनटीएफ देहरादून की संयुक्त टीम ने धर्मावाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक को 112 अवैध ट्रामडोल नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर 28 जुलाई को धर्मावाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान धर्मावाला चौक स्थित सांई मेडिकल स्टोर में औषधि निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किए जाने पर 112 ट्रामडोल नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद मेडिकल स्टोर…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​राजधानी देहरादून से सटे नंदा चौकी के समीप टौंस नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल निर्माण के कुछ ही दिनों बाद नदी के तेज बहाव में बह गया। पुल के ध्वस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अचानक हुए इस हादसे से पछवादून का देहरादून से सीधा संपर्क कट गया है, जिससे क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। https://youtube.com/shorts/1Hba_uTBQOU?si=s8jwDbIXUOBx7MdA ​पछवादून का देहरादून से संपर्क कटा ​पुल टूटने के कारण पछवादून और देहरादून के बीच सीधा यातायात पूरी तरह से…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट का रविवार देर रात्रि आकस्मिक हृदयाघात के कारण निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। हीरा सिंह बिष्ट लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे उनके सेवक…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि सहसपुर निवासी शशिकांत महावर के पुत्र अभय महावर का विश्व की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon में 47.88 लाख रुपये के वार्षिक प्लेसमेंट पैकेज पर चयन हुआ है। अभय की इस शानदार उपलब्धि से पूरे सहसपुर एवं पछवादून क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभय ने ग्राफिक एरा, देहरादून ने B.tech (CSE) की है। अभय महावर की इस सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी जनसमस्या शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड के विस्थापन को लेकर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री से जनभावनाओं के अनुरूप ट्रेंचिंग ग्राउंड को जल्द अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का आग्रह किया। विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने मुख्यमंत्री को बताया कि शीशमबाड़ा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। यहां से उठने वाली दुर्गंध, पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण आसपास के हजारों लोगों…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून के सेंट्रल होप टाउन, सेलाकुई स्थित पूरबिया लाइन बस्ती को विद्युत आपूर्ति करने वाले बिजली के पोल में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पूरी बस्ती की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय वार्डवासियों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत वितरण केंद्र सेलाकुई को देकर एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। हालांकि, लोगों का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की तीव्रता के कारण बिजली…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया।…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई क्षेत्र के जमनपुर स्थित ईदगाह परिसर के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान एक दर्दनाक हादसे में शेरपुर-सहसपुर निवासी लाईन मैन मनीष डॉन की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेरपुर-सहसपुर निवासी मनीष डॉन विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए विद्युत पोल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में विद्युत प्रवाह आ गया। तेज करंट की चपेट में आने से वह पोल…

Read More