PACHWADUN MEDIA.COM
चकराता। चकराता क्षेत्र में मंगलवार को एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बाल्मिकी बस्ती में जा पलटा। हादसे में वाहन सवार 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली चकराता पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 18 अगस्त 2026 को कोतवाली चकराता को सूचना मिली कि सप्लाई तिराहे के पास बोलेरो कैंपर संख्या UK15TA-0371 सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बाल्मिकी बस्ती में पलट गया है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों, एसडीआरएफ और 108 सेवा को भी तत्काल सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और रवाना किए गए पुलिस बल की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से सीएचसी चकराता में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
पुलिस जांच में पता चला कि बोलेरो कैंपर को 28 वर्षीय अमित चौहान पुत्र रूप चंद, निवासी ग्राम कुनावा, तहसील चकराता चला रहे थे। वाहन ग्राम कुनावा से विकासनगर की ओर जा रहा था। हादसे में वाहन में सवार किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
हादसे मे घायल- शेर सिंह, पुत्र स्व. मेहर सिंह, निवासी ग्राम कुनावा, उम्र 78 वर्ष।, अमित चौहान, पुत्र रूप चंद, निवासी ग्राम कुनावा, उम्र 28 वर्ष, चालक। राम सिंह, पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी ग्राम पुनिंग, उम्र 40 वर्ष।, अनिल तोमर, पुत्र मातवर सिंह, निवासी ग्राम पिगवा, उम्र 35 वर्ष।, कलमू, पुत्र स्व. भोगलू, निवासी ग्राम रजाणु, उम्र 65 वर्ष।, संगतराम, पुत्र कलमू, निवासी ग्राम रजाणु, उम्र 13 वर्ष।, शीला, पत्नी रणवीर, निवासी ग्राम खारसी, उम्र 32 वर्ष।, शिवाश, पुत्र रणवीर, निवासी ग्राम खारसी, उम्र 3 वर्ष।, संतोष, पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम पुनिंग, उम्र 9 वर्ष।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। राहत की बात यह रही कि करीब 30 मीटर नीचे वाहन पलटने के बावजूद हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

