PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर (देहरादून)। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी और कल रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की गंभीर संभावना पैदा हो गई है। इसे देखते हुए सहसपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। https://youtu.be/m0zKv6IJ1yE?si=_3U4D4HeZ4MGvA24 गुरुवार को कोतवाली सहसपुर पुलिस की टीम ने आपदा प्रबंधन तैयारियों के तहत नदी और नालों के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों व संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को मौके पर जाकर सतर्क किया। खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन लोगों को नदी किनारों से…
Author: Pachwadun Media
PACHWADUN MEDIA.COM मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद में 09 जुलाई 2026 को कक्षा 01 से लेकर 12 तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय व निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून और राष्ट्रीय आपदा अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 09 जुलाई 2026 को देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र…
PACHWADUN MEDIA.COM कावड यात्रा 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज, 8 जुलाई 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों के बीच धर्मावाला में एक महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक क्षेत्राधिकारी सर्किल सहसपुर (देहरादून) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में कोई चूक न हो। बैठक में शामिल हुए दोनों राज्यों के…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष जॉय बर्सवाल ने झाझरा हाट बाजार के संचालन में करोड़ों रुपये के संभावित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सेलाकुई में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019 से 2026 तक झाझरा हाट बाजार का ठेका लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के चालक दुर्गेश कुमार तथा वर्ष 2019 में उनके करीबी भानू पुंडीर के पास रहा, जिससे सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की आशंका पैदा होती है। जॉय बर्सवाल ने कहा कि झाझरा हाट बाजार का…
PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की आखिरकार घोषणा हो गई है। इस नई कार्यकारिणी में सहसपुर निवासी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चिरंजी लाल कश्यप को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलाकमान ने उनके लंबे सांगठनिक अनुभव पर भरोसा जताते हुए उन्हें पछवादून जिला कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया है। चिरंजी लाल कश्यप पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले भी वह संगठन के भीतर कई अहम पदों की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को…
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विकासनगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई PACHWADUN MEDIA.COM यातायात नियमों से खिलवाड़ कर खुद को होशियार समझना एक युवक को भारी पड़ गया। विकासनगर क्षेत्र में अपनी दुपहिया वाहन की नंबर प्लेट पर काले रंग का टेप लगाकर घूम रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुँचते ही देहरादून एसएसपी ने इस पर तत्काल कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर छानबीन शुरू की। पुलिस…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के आगामी सत्र में पहली बार ‘मसूरी शेरू क्लासिक’ फ्रेंचाइजी टीम मैदान में उतरेगी। शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में टीम प्रबंधन ने फ्रेंचाइजी की औपचारिक घोषणा करते हुए उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। टीम के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रमोटर शेरू अंग्रीश ने बताया कि वह टीम के को-ओनर हैं। टीम के मालिक अरुण कुमार हैं, जबकि विकास रावत भी को-ओनर के रूप में जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रदीप सांगवान को टीम का मेंटर बनाया…
PACHWADUN MEDIA.COM वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब तीन वर्षों से वांछित चल रहे एक आरोपी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली सहसपुर में 24 फरवरी 2023 को दर्ज मुकदमा संख्या 58/2023 में धारा 429 भारतीय दंड संहिता तथा उत्तराखंड गऊ संतान संरक्षण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध विवेचना पूरी कर 7 अगस्त 2023 को न्यायालय में आरोपपत्र…
PACHWADUN MEDIA.COM आगरा (सिकंदरा): उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने वारदात को इतनी शातिरता से अंजाम दिया कि हत्या के बाद शव को अपने ही घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से मिस्त्री बुलाकर फर्श पक्का करवा दिया। यह खौफनाक राज करीब 45 दिनों बाद तब खुला जब पुलिस एक पुराने मामले में घर तफ्तीश करने पहुंची। शराब और घरेलू कलह बनी वजह पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय मृतक सुरेंद्र की शादी 16…
मनरेगा से दो कदम आगे: अब ₹300 मजदूरी और 125 दिन का रोजगार PACHWADUN MEDIA.COM विकसित भारत जी राम जी अभियान के तहत गुरुवार को विकास खंड सहसपुर कार्यालय परिसर में प्रदेश स्तरीय जन सम्मेलन एवं लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने की। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जन सम्मेलन का सीधा प्रसारण भी देखा गया, जिसमें केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के लोगों को संबोधित…
हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित होटल से दबोचे गए आरोपी, मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तार PACHWADUN MEDIA.COM वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को बैरागीवाला हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली सहसपुर पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी अमन समेत तीन आरोपियों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 13 जून…
PACHWADUN MEDIA.COM जनपद देहरादून की कोतवाली सहसपुर पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है। क्या था पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 31 मई 2026 को कोतवाली सहसपुर में एक महिला (वादिनी) ने शिकायत…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को 10.67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की टीम ने 28 जून की रात करीब 8:55 बजे डाकपत्थर स्थित पीठ ग्राउंड…
PACHWADUN MEDIA.COM हरबर्टपुर क्षेत्र में रविवार तड़के एक फास्ट फूड ढावे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते पुलिस, ढाबा स्वामी और स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस के अनुसार, 28 जून की रात करीब 2:00 बजे ग्रामीणों ने कोतवाली विकासनगर को सूचना दी कि हरबर्टपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के समीप कश्यप ढावा (फास्ट फूड की दुकान) में आग लग गई है। सूचना मिलते ही रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान सभी मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे समय रहते अपने-अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं, ताकि उनका तथा उनके परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से पंजीकृत हो सके। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने आधार कार्ड और नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर शीघ्र अपने BLO से संपर्क करें। साथ ही अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों एवं अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस प्रक्रिया की…
PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून सहित पूरे देहरादून जनपद में इस समय भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो इन्द्रदेव रूठ गए हों और आसमान से आग बरसा रहे हों। शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि मौसम विभाग ने आज तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है। फिलहाल बारिश के कोई स्पष्ट आसार नहीं हैं, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा…
