PACHWADUN MEDIA.COM
सेलाकुई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सेलाकुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 141.12 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने की मुहिम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सेलाकुई ने पुलिस टीम को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसी अभियान के दौरान 16 अगस्त 2026 को सेलाकुई पुलिस टीम चकराता रोड स्थित सारना नदी के पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 141.12 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम बहादुर, निवासी बागथन, थाना सराह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, मूल निवासी नेपाल, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 116/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
बरामदगी-141.12 ग्राम अवैध चरस
पुलिस टीम- उ0नि0 सुमेर सिंह, अ0उ0नि0 उमेद असवाल, कानि0 1071 अनुज
पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

