PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। जिले में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 अगस्त 2026 को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून तथा राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना के आधार पर 13 अगस्त 2026 को जिले में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली चमकने…
Author: Pachwadun Media
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर इंद्रीपुर निवासी एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक आशिक अली को कांवड़ मेले के दौरान 67 कांवड़ियों को डूबने से बचाने के लिए सम्मानित किया गया। कांवड़ मेले के दौरान आशिक अली ने अपनी टीम के साथ साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 67 कांवड़ियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी संजय कुमार, पूर्व प्रधान सहसपुर सुंदर थापा, वरिष्ठ समाजसेवी मोईन खान, पंचायत सदस्य संदीप कुमार, पंचायत सदस्य वीर सिंह तथा…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। सावन के पावन माह में शिवरात्रि के महापर्व पर पछवादून क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। प्रातःकाल से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। https://youtu.be/HqXdV4dcbJw?si=SoV8PVho8QFBPeD1 कांवड़ियों के जत्थों के क्षेत्र में पहुंचने से पछवादून पूरी तरह शिवमय नजर आया। जगह-जगह डीजे की धुनों पर शिव भजनों और धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही। शिव भजनों पर कांवड़िये जमकर थिरकते नजर आए।…
जोशीमठ से करीब 37 किलोमीटर आगे हुआ हादसा, 17 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित PACHWADUN MEDIA.COM चमोली। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जोशीमठ से करीब 37 किलोमीटर आगे लोंग (तमक) के पास हाल ही में बनाया गया वैली ब्रिज उफनती नदी की चपेट में आकर बह गया। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण तेज बहाव ने वैली ब्रिज को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया। पुल के बह जाने से नीती घाटी की ओर…
मधु विहार में पंखे से रस्सी लटकने के मिले संकेत, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई, देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्र के मधु विहार में सोमवार को एक 35 वर्षीय महिला का शव उसके किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पूजा देवी पत्नी आशीष सिंह, निवासी ग्राम सारना, पोस्ट मसूर, थाना श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मधु विहार में…
PACHWADUN MEDIA.COM उत्तरकाशी। भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है और इसका केंद्र उत्तरकाशी से लगभग 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में था। रविवार रात जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे, उसी दौरान अचानक धरती में कंपन महसूस हुआ। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल…
विद्युत विभाग ने पीपल के पेड़ की कटाई-छंटाई तो कर दी, लेकिन सफाई करना भूला; राहगीरों और दुकानदारों को हो रही परेशानी PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। सहसपुर मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड के समीप विद्युत विभाग द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व पीपल के वृक्ष की कटाई-छंटाई की गई थी। कटाई-छंटाई के बाद पेड़ की टहनियां, तने और पत्तियां सड़क किनारे ही छोड़ दी गईं, जो अब तक नहीं हटाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सड़क पर पड़ा पेड़ का मलबा जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाया है।…
PACHWADUN MEDIA.COM नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीसरी बार गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:55 बजे डाकपत्थर क्षेत्र में टोंस कॉलोनी सेकेंड क्लब के पीछे स्थित सड़क पर पुलिस टीम ने…
निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली न करने और दस्तावेजों की जांच के बाद ही सत्यापन के निर्देश PACHWADUN MEDIA.COM कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र में संचालित जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने केंद्रों पर उपलब्ध जनसुविधाओं, ऑनलाइन सेवाओं, अभिलेखों के रख-रखाव तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सेवाएं आमजन को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी व्यक्ति से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि नहीं ली जाए तथा प्रत्येक सेवा…
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, मांस परिवहन का लाइसेंस नहीं दिखा सके आरोपी PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली सहसपुर पुलिस ने बिना अनुमति व लाइसेंस पशु मांस का परिवहन करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 किलो पशु मांस तथा एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि दो व्यक्ति कार संख्या UK07AS-0540 से पशु मांस लेकर जा रहे हैं और उनके पास मांस परिवहन का लाइसेंस नहीं है। सूचना पर सहसपुर…
PACHWADUN MEDIA.COM दून पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में भटक रही 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को बद्रीपुर-मेदनीपुर चौकी धर्मावाला क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अकेली घूमती हुई मिली। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ और काफी घबराई हुई प्रतीत हो रही थी। चौकी धर्मावाला के चीता पुलिस कर्मियों ने महिला से पूछताछ की, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उसे चौकी ले जाया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम…
PACHWADUN MEDIA.COM जमीन दिलाने के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सहसपुर पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, हरबर्टपुर निवासी डॉ. शैलेन्द्र तिवारी ने 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रजनीश सैनी, वीरू, दीपक पुत्र मदन सिंह, दीपक पुत्र सुरेश एवं अन्य लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन बेचने के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई: बीएफआईटी कॉलेज, सुद्धोवाला के राजा रोड स्थित कुश हॉस्टल के मैस में गुरुवार दोपहर सिलेंडर फटने से आग लग गई। घटना से हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पुलिस और फायर सर्विस की टीम के मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे थाना सेलाकुई को 112 कंट्रोल रूम/एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि राजा रोड स्थित शैतान चौक के पास एक हॉस्टल में सिलेंडर फटने से आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।…
जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में घोषित रहेगा एक दिन का अवकाश PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। जनपद में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 6 अगस्त 2026 को देहरादून जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान की ओर से 5 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता की मौत के मामले में सहसपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी यूनुस पुत्र स्व. महबूब निवासी बैरागीवाला को बुग्गावाला, हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की शाम ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान एक पक्ष के…
मिलावटी और नकली खाद्य वस्तुओं की बिक्री रोकने के लिए चला सघन चेकिंग अभियान, नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मिलावटी एवं नकली खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुधवार को हरर्बटपुर क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सबसे…
