Author: Pachwadun Media

PACHWADUN MEDIA.COM जनपद देहरादून के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​बीते 17 मई 2026 को पीड़िता की मां ने कोतवाली सहसपुर में एक तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विकासनगर के कुंजाग्रान्ट निवासी आनंद नामक युवक ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण पीड़िता दो माह…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर एक महिला को जाल में फंसाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट व धमकी देने का एक गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पति की शिकायत पर चकराता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। ​क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मई को ग्राम बोहा (तहसील व थाना…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​एसएसपी देहरादून के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सहसपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शंकरपुर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का महज तीन दिनों के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। ​क्या थी घटना? ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती 19 मई 2026 को लकी राव (निदेशक – टीजी जर्मन मेटलक्रेफ्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, निवासी: देवदरा मंडला, मध्य प्रदेश) ने कोतवाली सहसपुर…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र चकराता में सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर एक महिला को जाल में फंसाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट व धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत पर चकराता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज (22 मई) ग्राम बोहा (तहसील व थाना चकराता, देहरादून) निवासी वादी ग्यारू दास पुत्र खंकरू…

Read More

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जेल में बंद अभियुक्त से खुला राज; कूड़ा घाटी के खंडहर से बरामद हुआ वाहन। ​PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र से हुई वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले में जेल में बंद शातिर अभियुक्त का कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) हासिल किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी को बरामद करने में सफलता पाई है। ​क्या था पूरा मामला? ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 17 अप्रैल 2026 को पृथ्वीपुर (विकासनगर) निवासी सागर सिंह ने कोतवाली में…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। देहरादून पुलिस ने थाना सेलाकुई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को 6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की मंशा के अनुरूप प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​उत्तराखंड की राजधानी और खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर दून घाटी इन दिनों भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में है। आसमान से बरसती आग ने आम जनजीवन को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को घाटी का तापमान रिकॉर्ड 40.1°C दर्ज किया गया, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, आज वीरवार को मौसम विभाग ने पारा 41°C तक पहुंचने की आशंका जताई है, जबकि न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है। ​दोपहर में कर्फ्यू जैसा नजारा, थमी रफ्तार ​भीषण गर्मी और झुलसाने वाली कड़क धूप के कारण दोपहर के समय देहरादून के…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चन्द खंडूरी के निधन पर राज्य सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार द्वारा उनके सम्मान में प्रदेशभर में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है। ​मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिवंगत नेता की अंत्येष्टि के दिन यानी कल दिनांक 19 मई को प्रदेश के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा सभी सरकारी कार्यालयों में पूर्ण अवकाश रहेगा। ​तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा ​राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राजकीय शोक की अवधि के दौरान प्रदेश के…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में घटित वाहन चोरी और छिनेती (झपट्टा मारी) की तीन अलग-अलग घटनाओं का महज़ कुछ ही दिनों के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इन वारदातों में शामिल एक शातिर और आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की दो स्कूटी और लूटा गया एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के गंभीर मामलों में जेल जा चुका है और अभी हाल ही में जेल से बाहर आया था। ​तीन…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक दंपत्ति (पति-पत्नी) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 326 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। ​एसएसपी के निर्देशों पर सुनसान इलाकों में की जा रही थी चेकिंग ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के कारोबार…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM उत्तराखंड की राजनीति से आज एक युग का अंत हो गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चन्द्र खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में सुबह 11:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश और विशेषकर उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। ​दो बार संभाली उत्तराखंड की कमान ​मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड के बेहद लोकप्रिय और ईमानदार मुख्यमंत्रियों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में दो बार राज्य के…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पॉकेट डायरी और 2510 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 मई 2026 की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बेलावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिला रहा है। सूचना पर…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM जनपद देहरादून के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बद्रीपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार (पाठल) से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहसपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया पाठल भी बरामद कर लिया गया है। ​112 कंट्रोल रूम से मिली सूचना, मौके पर मची अफरा-तफरी ​पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को ‘112 कंट्रोल रूम’ के माध्यम से सूचना मिली कि बद्रीपुर क्षेत्र में कार्तिक…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में शक्ति नहर में दो बच्चों के साथ कूदी महिला का शव आखिरकार घटना के दूसरे दिन रविवार को बरामद कर लिया गया है। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से दोनों बच्चों को तो शनिवार को ही सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन महिला तेज बहाव में बह गई थी। SDRF की टीम ने अथक प्रयास के बाद रविवार को ढकरानी पावर हाउस के पास से महिला का शव निकाला। ​क्या था पूरा मामला? ​शनिवार, 16 मई 2026 को चौकी डाकपत्थर को सूचना मिली कि पुल नंबर-01 के पास एक महिला ने अपने दो मासूम…

Read More

अजय शर्मा ​शनिवार को विकासनगर की शक्ति नहर के किनारे जो कुछ भी हुआ, उसने मानवता और मातृत्व दोनों को झकझोर कर रख दिया है। एक माँ, जो कुछ ही देर पहले अपनी एक बेटी को सीने से लगाकर दूध पिला रही थी और दूसरी को अपनी बाहों में भरकर दुलार कर रही थी, अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी ममता पर गहरा अंधकार छा गया? ऐसा क्या गुजरा होगा उस दिल पर, जिसने अपनी ही दो मासूम बच्चियों को मौत के हवाले करने के लिए शक्ति नहर के तेज बहाव में फेंक दिया और फिर खुद भी उसी मौत…

Read More

PACHWADUN MEDIA.COM ​जनपद देहरादून में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के आंदोलन की आड़ में पथराव और उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवियों को पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सेलाकुई, कोतवाली सहसपुर और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। ​डिक्सन फैक्ट्री में हुआ था पथराव ​बीते दिनों सेलाकुई की डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने श्रमिकों की आड़…

Read More