PACHWADUN MEDIA.COM
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। देहरादून पुलिस ने थाना सेलाकुई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को 6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की मंशा के अनुरूप प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस लगातार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी।
दिनांक 20 मई 2026 को थाना सेलाकुई पुलिस टीम द्वारा बहादरपुर रोड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित रावत पुत्र किशन सिंह रावत निवासी मकान नंबर 107, बहादरपुर रोड, सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 61/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बरामदगी ,6.20 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल थ ।
देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है।

