Author: Pachwadun Media

पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । जनपद देहरादून में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,देहरादून के निर्देशों पर आज सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया गया और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। ​विभिन्न क्षेत्रों में चला अभियान ​प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रामपुर, शंकरपुर, धर्मावाला और सिहनीवाला जैसे संवेदनशील इलाकों में घर-घर जाकर किरायेदारों और बाहरी…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । जनपद में बढ़ते ड्रग्स के प्रचलन पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को इस दलदल से बचाने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के दिशा-निर्देशानुसार, थाना कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभावाला स्थित नफीस इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि किस…

Read More

अजय शर्मा महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, तप और आत्मसंयम का महापर्व है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और भगवान शिव की आराधना में लीन रहते हैं। किंतु इस आध्यात्मिक साधना का वास्तविक समापन अगले दिन होने वाले भंडारे से होता है। प्रश्न उठता है कि शिवरात्रि के अगले दिन भंडारा क्यों किया जाता है? इसका उत्तर केवल परंपरा में नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की मूल भावना में निहित है। महाशिवरात्रि का व्रत आत्मसंयम और तपस्या का प्रतीक है। पूरी रात उपवास और पूजा के बाद अगले दिन व्रत का पारण किया जाता…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । कोतवाली सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस ने उत्तराखंड जल संस्थान के गोदाम से कीमती केबल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए माल की कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई जा रही है। ​क्या था मामला? ​बीती 14 फरवरी 2026 को रामपुर कला निवासी सादिक ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 13 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने शंकरपुर स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के मोटर रिपेयर गोदाम से कीमती केबल काटकर चोरी…

Read More

ब्यूर,​देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी है। शहर के बीचों-बीच स्थित सिल्वर सिटी मॉल में बेखौफ बदमाशों ने एक स्टोन क्रेशर संचालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पिछले एक महीने के भीतर शहर में यह पांचवीं बड़ी हत्या है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। https://youtu.be/1tWUpiYce_o?si=6qxu8rofcBk7ppG1 ​जिम से लौटते वक्त हमला ​मृतक की पहचान 45 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काशीपुर में स्टोन क्रेशर का कारोबार करते थे और वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स…

Read More

मृतक की माँ, दून के प्रख्यात चिकित्सक सहित पांच गिरफ्तार ब्यूरो,​देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह हुई गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या की गुत्थी को दून पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की साजिश मृतक की सगी माँ ने अपने करीबियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने हत्या में शामिल दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि साजिश रचने वाली माँ और उसके दो सहयोगियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। ​संपत्ति विवाद और 14 करोड़ की डील बनी मौत का…

Read More

पछवादून मीडिय संवाददाता,​सहसपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए ‘मिट्ठीबेरी–परवल मार्ग’ के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। https://youtu.be/p0doerfClhg?si=5WB_IEQZ_Sv6lF3E ​बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती ​शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों का जाल बिछाने और उनके सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन…

Read More

अजय शर्मा देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से पिछले दो हफ्तों में सामने आई आपराधिक घटनाएं न केवल चौंकाने वाली हैं, बल्कि यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हमारी देवभूमि अब अपराध की भूमि बनती जा रही है? 29 जनवरी से 11 फरवरी के बीच हुई हत्याओं का सिलसिला यह बताने के लिए काफी है कि अपराधियों के मन में कानून और पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। क्रूरता की बढ़ती सीमाएं इन घटनाओं पर गौर करें तो अपराध की प्रकृति बेहद डरावनी है। विकासनगर में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या हो या ऋषिकेश में…

Read More

पछवादून मीडिया ब्यूरो हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। गल्ला मंडी परिसर में एक युवक और एक युवती के लहूलुहान शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों की हत्या पत्थरों से सिर कुचलकर की गई है। वारदात के तरीके से साफ जाहिर होता है कि हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहचान मिटाने का प्रयास भी किया। ​घटना का विवरण तड़के जब गल्ला मंडी में सामान्य चहल-पहल शुरू हुई, तो कुछ लोगों ने मंडी परिसर के एक कोने में दो शव पड़े देखे। शवों की…

Read More

पछवादून मीडिया ब्यूरो । ​देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके तिब्बती मार्केट के सामने हुए सनसनीखेज हत्याकांड में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्यमंत्री के कड़े रुख और सख्त निर्देशों के बाद एक्शन में आई दून पुलिस ने गुरुवार तड़के दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद हत्याकांड के मुख्य शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। https://youtu.be/3xEPGAyaAv0?si=fiM1XCDmwjnl-oD9 ​मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिछाया गया था जाल ​देहरादून में सरेराह हुई हत्या की वारदात…

Read More

​पछवादून मीडिया संवाददाता,विकासनगर।  स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के होटलों, धर्मशालाओं और स्पा सेंटरों में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 12 होटल मालिकों के चालान काटे गए हैं। ​​जनता की शिकायत पर कार्रवाई: स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को पुलिस को पत्र सौंपकर होटलों में देह व्यापार और अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका जताई थी। इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए बाजार चौकी पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। ​रजिस्टर में मिलीं अनियमितताएं: पुलिस निरीक्षण के दौरान पाया गया…

Read More

​देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का पॉश इलाका बुधवार सुबह गोलियों की गुंज से थर्रा उठा। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीएमएस रोड स्थित “अमरदीप गैस एजेंसी” के स्वामी अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। ​घटना का विवरण ​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात आज सुबह करीब 10:30 बजे हुई। अर्जुन शर्मा जब तिब्बती मार्केट के समीप थे, तभी स्कूटी पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अर्जुन शर्मा लहूलुहान होकर…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता,​सहसपुर । सामाजिक अधिकारिता और सेवा की भावना के साथ आज सहसपुर विकासखंड परिसर में एक विशाल सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। ADIP (एडिप) और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 133 लाभार्थियों को लगभग 700 अत्याधुनिक उपकरण वितरित किए गए, जिससे क्षेत्र के दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। ​प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत द्वारा किया गया। उनके साथ कनिष्ठ प्रमुख धीरज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान, सहसपुर सुंदर थापा, खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह और उप विकास खंड अधिकारी मनीष कुकरेती…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, विकासनगर । जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बैराटखाई–गंगरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास उस समय हुआ, जब सवारियों से भरा बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गंगरोऊ से विकासनगर आ रहा था वाहन प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकअप गंगरोऊ गांव से विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। वायाधार के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता,विकासनगर । होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मिलावटखोरी का डर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्बे के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है और मिलावटखोरों के विरुद्ध विशेष अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पछवादून क्षेत्र के विकासनगर में ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। ​दालों की गुणवत्ता की जांच, पांच नमूने लिए गए ​त्योहारी सीजन में दालों और अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती मांग के बीच विभाग ने सतर्कता बरतते…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, सेलाकुई । सेलाकुई क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुई ‘बदबूदार पनीर’ की जब्ती का मामला अब पुलिस प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। इस मामले में बरती गई प्रक्रियात्मक खामियों और लापरवाही के कारण विभाग की भारी किरकिरी हुई, जिसके बाद प्रभारी आईजी रेंज सदानंद दाते की जांच रिपोर्ट के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ​मुख्य घटनाक्रम और पुलिस पर कार्रवाई ​सोमवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) जितेंद्र कुमार और उनके साथ तीन अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने छापे…

Read More