PACHWADUN MEDIA.COM
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट का रविवार देर रात्रि आकस्मिक हृदयाघात के कारण निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
हीरा सिंह बिष्ट लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे उनके सेवक आश्रम रोड स्थित आवास से प्रारंभ होकर नालापानी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेसी साधुराम शर्मा, नीतीश मौर्य, जॉय बर्सवाल, अनिल शर्मा ( नेता) के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

