Author: Pachwadun Media

पछवादून मीडिया संवाददाता,सेलाकुई । बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ‘श्री श्री बद्री केदार सेवा समिति’ द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सेलाकुई स्थित चौधरी फार्म हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में 9 कन्याओं का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। ​भावुक हुए समिति अध्यक्ष कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष दुष्यंत बडोला ने संबोधित करते हुए भावुक होकर कहा कि यह ‘श्री श्री बद्री केदार सेवा समिति’ द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह है। उन्होंने समाज सेवा के इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। ​वर-वधु को मिला आशीर्वाद…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, विकासनगर । ​अगर आप विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर या चकराता क्षेत्र में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। विद्युत वितरण खण्ड, विकासनगर ने सूचित किया है कि 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को क्षेत्र के कई बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। ​विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह कटौती मरम्मत कार्यों के चलते की जा रही है। ​बिजली कटौती का समय: ​दिनांक: 27 जनवरी 2026 ​समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 03:30 बजे तक (कुल 4 घंटे)। ​क्यों बंद रहेगी बिजली? ​यूपीसीएल (UPCL) के अधिकारियों ने बताया कि…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता,देहरादून । मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी स्कूलों में 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को अवकाश घोषित कर दिया है। ​भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 24 जनवरी के लिए मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौर की संभावना है। इसके अलावा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक ओर जहां इंद्र देव की कृपा से झमाझम बारिश ने लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम की लचर व्यवस्था ने लोगों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ​बारिश से बढ़ी ठंड, बिजली गुल शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की बूंदों ने जहां किसानों और आम जनता को सूखी ठंड से राहत दी, वहीं इसके साथ ही कड़ाके की सर्दी…

Read More

​पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर में गुरुवार को खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ और ‘खेल महाकुंभ 2025-26’ के अंतर्गत मल्लखंभ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने अपने शारीरिक कौशल और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। ​कार्यक्रम में सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के मैदान में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने की प्रेरणा दी। ​मल्लखंभ: शक्ति और संतुलन की पहचान खिलाड़ियों और उपस्थित…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, सेलाकुई । महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए दून पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। दून पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 दिसंबर 2025 को थाना सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामला संज्ञान में आते ही वर्तमान में संचालित अभियानों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली सहसपुर पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 किलो 387 ग्राम गांजा के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.01.2026 को कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रतीतपुर, धर्मंवाला के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने संदेह…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । बुधवार को विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने संबोधन में खेलों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में…

Read More

पछवादून मीडिया सवाददाता, सहसपुर । अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार दिए जा रहे बेतुके और भ्रामक बयानों के विरोध में मंगलवार को कश्यप महासंघ ने प्रखण्ड सहसपुर के लक्ष्मीपुर चौक पर विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील की । https://youtu.be/2hNlzUbVCJI?si=FXzOJUJ01RiPt1xr कार्यक्रम के दौरान कश्यप महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कश्यप ने कहा कि विपक्षी दल उत्तराखण्ड की शांतिपूर्ण आबोहवा को खराब करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह कर राजनीतिक लाभ…

Read More

पछवादून मीडिया, संवाददाता, सेलाकुई । दून पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र के एक बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 05 लाख रुपये मूल्य का ज्वैलरी एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर सिंह बारवाल, निवासी भागीरथी एनक्लेव राजावाला देहरादून ने थाना सेलाकुई में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व अन्य घरेलू सामान चोरी किए…

Read More

पछवादून मीडिया, संवाददाता । उतराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा परिषद ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची, केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति तथा उड़नदस्तों का गठन किया जा चुका है। परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों पर…

Read More

पछवादून संवाददाता, झाझरा । मंगलवार को विधानसभा सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत झाझरा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत एक भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सहभागिता करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में त्वरित समाधान भी किया। स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान…

Read More

पछवादून संवाददाता,सहसपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहसपुर के मुख्य बाजार में कांग्रेस का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंकिता भंडारी के नाम पर केवल राजनीति कर रही है और उसे पीड़िता को न्याय दिलाने से कोई सरोकार नहीं है । भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को अंकिता का नाम लेना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस को सिर्फ राजनीतिक लाभ की चिंता सता रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददाता, सेलाकुई। उत्तराखण्ड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकाण्ड को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मामले की सीबीआई जांच कराए जाने तथा दोषियों व तथाकथित वीआईपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पछवादून के सेलाकुई क्षेत्र में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। https://youtu.be/6G–vYuOcdU?si=j8t8EfPyY4oFCD0U कांग्रेसियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंकिता को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है और सरकार इस मामले में बड़े लोगों को बचाने का प्रयास…

Read More

पछवादून मीडिया संवाददात । जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल, रुद्रपुर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा कुत्ता मरीजों के लिए आरक्षित बेड पर आराम फरमाता हुआ दिखाई दिया। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद एक मरीज के स्वजन ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी कक्ष जैसे संवेदनशील और अति आवश्यक उपचार क्षेत्र में आवारा कुत्ते की मौजूदगी से मरीजों और उनके तीमारदारों में भय व…

Read More

पछवादून संवाददाता, सहसपुर । सहसपुर विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत रविवार को मरम्मत कार्य के चलते दोपहर से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। कड़ाके की ठंड और सूर्य देव के बिगड़े मिजाज के बीच बिजली गुल होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। ठंड से बचाव के लिए बिजली पर निर्भर हीटर, ब्लोअर व अन्य उपकरण बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण विद्युत चालित व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह ठप हो गए। दुकानदारों, छोटे उद्योगों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी रोजमर्रा…

Read More