PACHWADUN MEDIA.COM
देहरादून में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस ने बीती रात व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हुड़दंगी छात्रों/युवकों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना रहा।
सार्वजनिक स्थानों व ढाबों पर सख्ती
बीती रात में सहसपुर पुलिस द्वारा ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पिलाने वालों, शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों और सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81/83 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।
धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत:,कुल 20 चालान, कुल जुर्माना ₹4,000,धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत:,कुल 10 चालान, कुल जुर्माना ₹1,00,000 तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए कई वाहनों पर कार्रवाई की ।कुल चालान: 46, वाहन सीज: 16,कोर्ट चालान: 06,संयोजन शुल्क: 24 मामलों में ₹16,000 वसूले गए ।
विशेष अभियान में:
रैश ड्राइविंग: 05 वाहन सीज
बिना नंबर प्लेट: 05 वाहन सीज
मॉडिफाइड साइलेंसर: 03 वाहन सीज
बिना कागजात: 03 वाहन सीज
पुलिस का सख्त संदेश
सहसपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
इस अभियान से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

