पछवादून संवाददाता,विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर कल्याणपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 2 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:58 बजे शाहपुर कल्याणपुर क्षेत्र से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने शिमला बायपास के समीप आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर, चीता पुलिसकर्मी एवं रात्रि अधिकारी तत्काल मौके…
Author: Pachwadun Media
पछवादून संवाददाता, सहसपुर । भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए युवा नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। युवा भाजपा नेता नीरज कश्यप को भारतीय जनता पार्टी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा, देहरादून ग्रामीण का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य द्वारा नियुक्तियों की सूची जारी की गई। नीरज कश्यप की नियुक्ति की घोषणा होते ही पछवादून क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और सशक्त कदम बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है…
पछवादून मीडिया, संवाददाता । विकासनगर ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद देहरादून पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा खंडहर व सुनसान स्थानों पर नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना विकासनगर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01…
पछवादून संवाददाता, सहसपुर। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव में खाली प्लॉट में धूप सेकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की कपड़ों की दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंतजार निवासी शंकरपुर, हुकुमतपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शंकरपुर में नारायण…
पछवादून संवाददाता, विकासनगर । नगर पालिका परिषद, विकासनगर के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चंदन लाल अग्रवाल का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही विकासनगर सहित पूरे पछवादून क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और आम नागरिकों ने उनके निधन को विकासनगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। स्वर्गीय चंदन लाल अग्रवाल जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने वर्ष 1971 से 1977 तक तथा इसके बाद 1997 से 2002 तक विकासनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल…
पछवादून मीडिया ब्यूरो । उतराखण्ड के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट तहसील क्षेत्र अंतर्गत विनायक के पास सैलापानी के समीप सवारियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में सात यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में लगभग 17 से 18 यात्री सवार थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस…
पछवादून संवाददाता, देहरादून। नववर्ष के जश्न को लेकर राजधानी देहरादून में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर इस बार प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। देहरादून पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कमर कस ली है और साफ चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों की अब खैर नहीं होगी। नए साल की पूर्व संध्या और 1 जनवरी को शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, होटल-रेस्टोरेंट, बार, क्लब, पर्यटक स्थलों और हाईवे पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग और…
पछवादून संवाददाता, देहरादून। आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी ( स्व० श्री नेगी सहसपुर थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।) का आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे और उनका उपचार देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह…
पछवादून संवाददाता, मुजफफरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वंसुधरा रेजीडेंसी में एक दो मंज़िला मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद लगातार दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब पांच बजे की है। मकान से अचानक धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले कि…
पछवादून संवाददाता, सहसपुर । राजधानी देहरादून के विकासखण्ड सहसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कैंचीवाला में संचालित स्टोन क्रेशरों के खिलाफ ग्रामीणों और किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में कैंचीवाला और अटक फार्म के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपते हुए स्टोन क्रेशरों को तत्काल बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चल रहे स्टोन क्रेशर उपजाऊ कृषि भूमि के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। क्रेशरों के कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी की ऊपरी परत लगातार बह रही है, जिससे फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़…
पछवादून संवाददाता,देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र स्वर्गीय एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एंजेल चकमा की निर्मम हत्या के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी और इस मामले में कोई भी आरोपी कानून से नहीं बच पाएगा। https://youtu.be/dmlGtTZ8mQk?si=ZuqJAf8guF3mq9IR मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी के नेपाल भाग जाने की सूचना है। उन्होंने आश्वासन दिया…
पछवादून संवाददाता,देहरादून। राजधानी देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था, तभी अचानक साइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर…
पछवादून संवाददाता,देहरादून। उत्तराखण्ड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे और शीत दिवस की स्थिति के चलते मैदानी इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में सूखी ठंड का असर बना हुआ है। दिन में धूप न निकलने और रात के तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर घना कोहरा छाए रहने से…
पछवादून संवाददाता, वाराणासी । भीषण शीत लहर और घने कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई 29 और 30 दिसंबर तक पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय कड़ाके की ठंड, कम दृश्यता और लगातार बिगड़ते मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न…
पछवादून संवाददाता, सेलाकुई । सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल नाबालिग अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का तार, एल्यूमिनियम तथा बिजली से संबंधित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 दिसंबर 2025 को वादी शैलेश कुमार पुत्र मोहन स्वरूप, निवासी सन केयर फार्मास्यूटिकल, सेलाकुई, देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई में प्रार्थना पत्र दिया गया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी कंपनी परिसर से तांबे के तार, एल्यूमिनियम…
पछवादून संवाददाता, रुड़की । रुड़की। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल हॉस्पिटल रुड़की में तैनात चिकित्सक डॉ. आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ देहरादून ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. आभास सिंह का कुछ दिन पहले ही मसूरी से सिविल हॉस्पिटल रुड़की में ट्रांसफर हुआ था। आरोप है कि उन्होंने मारपीट के एक मामले में घायल व्यक्ति से सप्लीमेंट्री मेडिकल रिपोर्ट बनाने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की थी।…
