PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सुद्धोवाला मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर के कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती तथा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोहन केन्थुरा, अक्षय गोस्वामी, भाजयुमो जिला मंत्री सागर ठाकुर, धीरज ठाकुर, अभिषेक, हर्षित कंडवाल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

