PACHWADUN MEDIA.COM
पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से सिल्ट (गाद) फ्लैशिंग की प्रक्रिया के तहत आज भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। परियोजना प्रबंधक से मिली पूर्व सूचना के आधार पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एहतियात के तौर पर यमुना नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।
पुलिस प्रशासन ने लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से मुनादी करवाकर यमुना तटीय क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों और जल भराव/नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है।
पुलिस की अपील:
दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक कुंड बैराज के सभी गेट खोलकर पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। अतः सभी क्षेत्रवासी दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक स्वयं तथा अपने पालतू पशुओं व जानवरों को नदी क्षेत्र और तटीय इलाकों से पूरी तरह दूर रखें।
पुलिस प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम नदी तटीय इलाकों में गश्त पर तैनात है।

