PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। ढकरानी पावर हाउस और विद्युत वितरण केंद्र सहसपुर के बीच विद्युत लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने से सहसपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत वितरण केंद्र सहसपुर के अवर अभियंता के. एस. चौहान ने बताया कि लाइन में आए फॉल्ट का पता लगाने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फॉल्ट का पता चलते ही उसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अवर अभियंता के अनुसार, बिजली आपूर्ति सामान्य होने में लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लग सकता है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

