पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । कोतवाली सहसपुर पुलिस ने रामपुर मार्ग पर सड़क पर सार्वजनिक रूप से हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। मीडिया सेल कोतवाली सहसपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक व्यक्ति किसी बात को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा कर रहा है तथा जोर-जोर से हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के…
Author: Pachwadun Media
पछवादून मीडिया संवाददाता । जनपद देहरादून के विकासखण्ड सहसपुर अंतर्गत नून नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम दयानगर एवं जामुनवाला के खेल मैदानों की बाढ़ सुरक्षा के लिए पुस्ता (रिटेनिंग वॉल) स्वीकृत होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वर्षों से बरसात के दौरान बाढ़ और कटाव की आशंका से जूझ रहे ग्रामीणों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रयासों से स्वीकृत इस निर्माण कार्य को स्थानीय लोग ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष वर्षा ऋतु में नून नदी का जलस्तर बढ़ने से खेल…
पछवादून मीडिया संवाददाता विकासनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल कौशल ही नहीं, बल्कि समर्पण की भावना भी उतनी ही आवश्यक है। यदि किसी कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है । बुधवार को मुख्यमंत्री ने पछवादून क्षेत्र के विकासनगर में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में…
पछवादून मीडिया संवाददाता,विकासनगर । क्षेत्र के चर्चित मनीषा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और मृतका के चचेरे भाई सुरेन्द्र उर्फ माडू पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। विकासनगर पुलिस ने आरोपी के घर पर मुनादी कराकर उद्घोषणा वारंट चस्पा किया। पुलिस ने आरोपी को एक माह के भीतर न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण करने की सख्त चेतावनी दी है। बेरहमी से की गई थी हत्या । मामला 25 फरवरी का है, जब बोक्सा बस्ती, ढालीपुर निवासी 18 वर्षीय मनीषा अपने चचेरे भाई सुरेन्द्र उर्फ माडू के साथ दवा लेने विकासनगर गई थी। देर शाम तक…
अजय शर्मा कभी अपनी शांत वादियों, ‘रिटायर्ड लाइफ’ के लिए सुकून और शिक्षा के केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाला देहरादून आज एक अलग ही वजह से सुर्खियों में है। पिछले कुछ हफ्तों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा लगता है जैसे दून घाटी को किसी की बुरी नजर लग गई है। एक के बाद एक होती हत्याएं और दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटनाओं ने आम नागरिक के मन में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। देहरादून, जिसे हम अपनी शांति और सौम्य वातावरण के लिए ‘देवभूमि’ के प्रवेश द्वार के रूप में जानते हैं, आज अपराध की…
ब्यूरो,देहरादून। राजधानी के बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिगम्बर धीमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिगम्बर पहले से एक मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी बताया जा रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 9 फरवरी को घर से निकला, वापस नहीं लौटा परिजनों के मुताबिक, दिगम्बर 9 फरवरी को दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उन्होंने अपने स्तर पर…
पछवादून मीडिया संवाददाता विकासनगर । पछवादून क्षेत्र के विकासनगर में स्थित श्री खाटू श्याम धाम में कल, 18 फरवरी 2026 को एक भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। मंदिर में आयोजित होने वाले ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मुख्य आकर्षण: हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा इस महोत्सव की सबसे खास बात मंदिर परिसर पर होने वाली भव्य पुष्प वर्षा होगी। आयोजन समिति के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की बारिश की जाएगी, जो इस उत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाएगी। प्रमुख जानकारी तिथि: 18 फरवरी 2026…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सेलाकुई। क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं के समाधान के संकल्प के साथ सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मंगलवार को पूरी तरह सक्रिय मोड में नजर आए। उन्होंने एक ओर जहाँ सेलाकुई में एमडीडीए (MDDA) अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर लंबित समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर न्यू डिफेंस कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित होने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया । सेलाकुई: एमडीडीए अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम मंगलवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड नंबर 3 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज वाली गली पहुंचे। यहाँ क्षेत्रीय जनता…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में आज विकास कॉम्प्लेक्स, वसंत विहार में एक विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने परिवार और भाजपा संगठन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ देखी। संस्कार और संस्कृति का संगम फिल्म स्क्रीनिंग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भारतीय मूल्यों, ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों और नैतिक मर्यादाओं से रूबरू कराना था। मुंशी प्रेमचंद की अमर कृति पर आधारित ‘गोदान’ न केवल एक फिल्म है, बल्कि यह भारतीय समाज का वह दर्पण है…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । जनपद देहरादून में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,देहरादून के निर्देशों पर आज सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया गया और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विभिन्न क्षेत्रों में चला अभियान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रामपुर, शंकरपुर, धर्मावाला और सिहनीवाला जैसे संवेदनशील इलाकों में घर-घर जाकर किरायेदारों और बाहरी…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । जनपद में बढ़ते ड्रग्स के प्रचलन पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को इस दलदल से बचाने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के दिशा-निर्देशानुसार, थाना कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभावाला स्थित नफीस इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि किस…
अजय शर्मा महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, तप और आत्मसंयम का महापर्व है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और भगवान शिव की आराधना में लीन रहते हैं। किंतु इस आध्यात्मिक साधना का वास्तविक समापन अगले दिन होने वाले भंडारे से होता है। प्रश्न उठता है कि शिवरात्रि के अगले दिन भंडारा क्यों किया जाता है? इसका उत्तर केवल परंपरा में नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की मूल भावना में निहित है। महाशिवरात्रि का व्रत आत्मसंयम और तपस्या का प्रतीक है। पूरी रात उपवास और पूजा के बाद अगले दिन व्रत का पारण किया जाता…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । कोतवाली सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस ने उत्तराखंड जल संस्थान के गोदाम से कीमती केबल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए माल की कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई जा रही है। क्या था मामला? बीती 14 फरवरी 2026 को रामपुर कला निवासी सादिक ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 13 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने शंकरपुर स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के मोटर रिपेयर गोदाम से कीमती केबल काटकर चोरी…
ब्यूर,देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी है। शहर के बीचों-बीच स्थित सिल्वर सिटी मॉल में बेखौफ बदमाशों ने एक स्टोन क्रेशर संचालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पिछले एक महीने के भीतर शहर में यह पांचवीं बड़ी हत्या है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। https://youtu.be/1tWUpiYce_o?si=6qxu8rofcBk7ppG1 जिम से लौटते वक्त हमला मृतक की पहचान 45 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काशीपुर में स्टोन क्रेशर का कारोबार करते थे और वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स…
मृतक की माँ, दून के प्रख्यात चिकित्सक सहित पांच गिरफ्तार ब्यूरो,देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह हुई गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या की गुत्थी को दून पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की साजिश मृतक की सगी माँ ने अपने करीबियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने हत्या में शामिल दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि साजिश रचने वाली माँ और उसके दो सहयोगियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। संपत्ति विवाद और 14 करोड़ की डील बनी मौत का…
पछवादून मीडिय संवाददाता,सहसपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए ‘मिट्ठीबेरी–परवल मार्ग’ के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। https://youtu.be/p0doerfClhg?si=5WB_IEQZ_Sv6lF3E बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों का जाल बिछाने और उनके सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन…
