PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर विद्युत वितरण खण्ड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा ढाकरानी विद्युत गृह में आवश्यक रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य किए जाने के कारण कल यानी 5 अप्रैल 2026 को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
क्यों हो रही है कटौती?
अधिशासी अभियंता के कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 132 के.वी. बस की पी.टी. (Potential Transformer) बदलने का कार्य किया जाना है। UJVN लिमिटेड के निर्देशों के अनुपालन में होने वाले इस कार्य के कारण क्षेत्र के सभी 33/11 के.वी. उपसंस्थानों से होने वाली विद्युत आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
कटौती, 05 अप्रैल 2026 (रविवार),सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (कुल 8 घंटे)
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र-विद्युत कटौती का असर विकासनगर खण्ड के अंतर्गत आने वाले विकासनगर, रुद्रपुर, सहसपुर, हरबर्टपुर, हरिपुर, कालसी, सहिया, चकराता, सावंडा, त्यूनी, क्षेत्रों और उनसे जुड़े सभी 11 के.वी. फीडरों पर पड़ेगा ।
उपभोक्ताओं के लिए सुझाव
विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और सहयोग की अपेक्षा की है।मरम्मत कार्य समय से पहले पूरा होने की स्थिति में आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।

