PACHWADUN MEDIA.COM
राजधानी देहरादून में हुड़दंगी छात्रों और बेलगाम युवकों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में शुरू हुआ “ऑपरेशन प्रहार” अब परवान चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में बीती रात कोतवाली सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस
बीती रात कोतवाली सहसपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष बैरियर लगाकर वाहनों की सघन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस की पैनी नजर उन युवकों पर रही जो सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं या यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनमानस की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।
कार्रवाई का (एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट)
अभियान के दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) और उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत भारी कार्रवाई की ।
मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कुल चालान- 31
वाहन सीज: 06 (जिनमें 02 वाहन खतरनाक तरीके से ड्राइविंग ‘रैश ड्राइविंग’ और 01 मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण सीज किए गए)
कोर्ट चालान: 03, बिना हेलमेट कार्रवाई: 03, संयोजन शुल्क: 12,500/- रुपये वसूले गए।
पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
81 पुलिस एक्ट: सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने या बाधा डालने पर 05 चालान किए गए, जिनसे 1,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
83 पुलिस एक्ट: मर्यादा भंग करने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के चालान की कार्रवाई की गई।
”एसएसपी देहरादून के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़कों पर हुड़दंग या स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।” — थाना प्रभारी, सहसपुर

क्षेत्र में मचा हड़कंप
पुलिस की इस अचानक और व्यापक कार्रवाई से देर रात सड़कों पर घूमने वाले अराजक तत्वों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। विशेषकर मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट सवारों और रैश ड्राइविंग करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।
सहसपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

