PACHWADUN MEDIA.COM
माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों (NBW) के विरुद्ध देहरादून पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में, कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई टीमें
न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने क्षेत्र में दबिश देकर चोरी, आर्म्स एक्ट और विद्युत अधिनियम जैसे मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चोरी से लेकर अवैध हथियार रखने वाले अपराधी शामिल हैं:
सोनू (40 वर्ष): निवासी भीमावाला। (धारा 379/411 भादवि के तहत चोरी का मामला), बुरहान (28 वर्ष): निवासी विशाल कॉलोनी, डाकपत्थर। (धारा 379/411 भादवि), संजीदा (40 वर्ष): निवासी नवाबगढ़। (धारा 135 विद्युत अधिनियम – बिजली चोरी का मामला), हाशिम (35 वर्ष): निवासी जीवनगढ़। (इसके विरुद्ध चोरी और आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग वाद लंबित हैं), अमान (25 वर्ष): निवासी शिवपुरी, डाकपत्थर। (धारा 380/411/454 भादवि – घर में घुसकर चोरी), इसरार उर्फ रामा (28 वर्ष): निवासी जीवनगढ़। (धारा 25/4 आर्म्स एक्ट – अवैध हथियार मामला)
न्यायालय में पेशी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और आज सभी 06 वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

