PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई, देहरादून। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 21 अगस्त को सेलाकुई पुलिस ने थाना क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। पुलिस टीम ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी दैनिक आवश्यकताओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी अथवा आवश्यकता की स्थिति में वे तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर उनके घर जाकर कुशलक्षेम पूछी जा रही है…
Author: Pachwadun Media
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। शक्ति नहर में डूबी KIA Sonet कार बरामद होने के एक दिन बाद शुक्रवार सुबह बचाव दल ने कार चालक रजत पुंडीर का शव भी बरामद कर लिया। शव ढालीपुर इंटेक से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे KIA Sonet कार के शक्ति नहर में गिरने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से नहर में सर्च अभियान…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। शक्ति नहर में कार गिरने की घटना के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस और रेस्क्यू टीमों को बड़ी सफलता मिली। ढकरानी पावर हाउस के पास चलाए गए सर्च अभियान के दौरान नहर में गिरी कार को बरामद कर लिया गया। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। हालांकि, कार में सवार डाकपत्थर निवासी युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है https://youtu.be/3PUDQ7ahFHc?si=MuNAKXKsy94SW-YS जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक कार के शक्ति नहर में गिरने की सूचना मिलने के बाद…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई। घर से बिना बताए घूमने निकले तीन नाबालिग भाई-बहन को सेलाकुई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सहारनपुर के बादशाही बाग से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त को खेड़ी गेट, सेलाकुई निवासी दीपा रावत ने थाना सेलाकुई में सूचना दी कि उनके तीन बच्चे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। बच्चों में आयुष (13 वर्ष), अंकिता (10 वर्ष) और अतुल (8 वर्ष) शामिल थे। सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित कर…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 अगस्त 2026 को जनपद देहरादून के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और आपदा के संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में जनपद में तीव्र वर्षा हो रही है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून । भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के उपरांत की गई है। भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी के संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इस निर्णय के बाद संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी के कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी मिलेगी। जारी सूची में…
मणिमाई मंदिर के पास हुआ हादसा, पिकअप का टायर निकलने से बिगड़ा संतुलन; दो मृतकों की पहचान बाकी PACHWADUN MEDIA.COM डोईवाला, देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में बुधवार को मणिमाई मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इको वैन और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 10:40 बजे हुआ। देहरादून से हरिद्वार की…
डाकपत्थर क्षेत्र में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, पूछताछ के बाद नियमानुसार छोड़ा PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर, देहरादून। अपराधों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रात्रि चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आठ लोगों को निरुद्ध किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को नियमानुसार छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर राज्यभर में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर (SIR) में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया संचालित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद कांग्रेस…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। पछवादून क्षेत्र के विकासनगर कोतवाली अंतर्गत नवाबगढ़ क्षेत्र में बीती रात एक कार के शक्ति नहर में गिरने की आशंका से हड़कंप मच गया। घटनास्थल के पास कार के कुछ पार्ट्स पड़े मिलने के बाद नहर में कार गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नवाबगढ़ के ग्राम प्रधान शहाना मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना संबंधित पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ तथा जल पुलिस की टीमों को भी मौके पर…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी और चेन स्नैचिंग में लूटी गई चेन बरामद करने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम हरबंसवाला बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार एक युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक स्कूटी…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। टीचर कॉलोनी निवासी चेतन शर्मा मंगलवार को बाजार में सामान लेने के लिए अपनी कार संख्या UK07BP-8545 से पहुंचे थे। बताया गया कि सामान लेने के बाद जब उन्होंने कार को इंडिकेटर देकर मोड़ने का प्रयास किया, तभी देहरादून की ओर से हरबर्टपुर की तरफ जा रहे ट्रक संख्या UK11CA-0994 ने गलत साइड में आकर उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक चेतन शर्मा हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर…
दुर्गम रास्तों और तेज बहाव के बीच पाइप के सहारे किया रेस्क्यू, सभी छात्रों की हालत सामान्य PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। भारी बारिश के बीच स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से थान गांव, मिसरास पट्टी क्षेत्र के जंगल में फंसे यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस), देहरादून के छह छात्रों के लिए एसडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और उफनती नदी की चुनौती के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों तक पहुंच बनाई और सभी छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीआरएफ के अनुसार सोमवार को यूपीईएस देहरादून के छह छात्र…
PACHWADUN MEDIA.COM चकराता। चकराता क्षेत्र में मंगलवार को एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बाल्मिकी बस्ती में जा पलटा। हादसे में वाहन सवार 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली चकराता पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार 18 अगस्त 2026 को कोतवाली चकराता को सूचना मिली कि सप्लाई तिराहे के पास बोलेरो कैंपर संख्या UK15TA-0371 सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बाल्मिकी बस्ती में पलट गया है। सूचना…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। जनपद देहरादून में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून एवं एनडीएमए के National Disaster Alert Portal से प्राप्त अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के आधार पर 18 अगस्त की मध्यरात्रि…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे 30 वर्षीय युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को गहन सर्चिंग अभियान के दौरान बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:11 बजे पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से एसडीआरएफ डाकपत्थर पोस्ट को सूचना मिली कि बीती रात एक व्यक्ति पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने शक्तिनहर में युवक की तलाश के लिए व्यापक…
