PACHWADUN MEDIA.COM
कोतवाली सहसपुर अंतर्गत छरबा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद कमरे से फैक्ट्री कर्मी का शव बरामद हुआ। मृतक पिछले 10 वर्षों से यहाँ किराए पर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
आज दिनांक 12 मार्च 2026 को कंट्रोल रूम (112) के माध्यम से सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि लांघा रोड स्थित छरबा में पीएनबी एटीएम के पास स्थित एक मकान में संदिग्ध स्थिति है। मकान मालिक प्यार सिंह के घर में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति का कमरा अंदर से बंद था और वहां से तेज बदबू आ रही थी। व्यक्ति द्वारा दरवाजा न खोले जाने पर अनहोनी की आशंका जताई गई।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही कोतवाली सहसपुर से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान, मकान मालिक और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के भीतर किराएदार मृत अवस्था में पाया गया। FSL/फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया। तथामृतक के परिजनों (मौसी के बेटों) की मौजूदगी में पंचनामा की कार्यवाही की व शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान दीवान सिंह (40 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम सारी, ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीवान सिंह सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और पिछले 10 सालों से छरबा में किराए पर रह रहा था। मौके पर मौजूद उसके रिश्तेदारों (सुमन सिंह और दीपक) को घटना की जानकारी दे दी गई है।

