PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और अभद्रता करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें तीन युवक मुख्य बाजार में अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए हुड़दंग करते दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली विकासनगर पुलिस ने युवकों की पहचान की और तीनों को धारा 170 बीएनएसएस…
Author: Pachwadun Media
सुद्धोवाला में हुई बैठक, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने किया प्रतिभाग PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के सुद्धोवाला मंडल द्वारा आयोजित ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ से संबंधित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बूथ समितियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर, 25 अगस्त। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त की रात सिटी पैलेस के सामने मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और मोबाइल क्षतिग्रस्त करने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, फतेहपुर ग्रांट निवासी नितिश ठाकुर की दुकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई तथा दुकान में रखा सामान और फर्नीचर क्षतिग्रस्त किया गया। इसके अलावा सुयश कुमार के साथ भी मारपीट कर उसका मोबाइल फोन…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। पिछले कुछ वर्षों से सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सेंट्रल होपटाउन, सेलाकुई में नवीन खाता-खतौनी उपलब्ध न होने तथा दाखिल-खारिज की प्रक्रिया बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों और किसानों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने माननीय मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उन्हें क्षेत्रवासियों एवं किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस व्यवस्था को शीघ्र पुनः शुरू कराने का अनुरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही की, जिसके परिणामस्वरूप आज से ही…
PACHWADUN MEDIA.COM माननीय न्यायालयों से जारी गैर-जमानतीय वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में विजय पुत्र जगमाल, निवासी ग्राम दलमीरगढ़ बहादुरपुर, थाना प्रतापनगर खिजराबाद, जिला…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को जुडली आदूवाला निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर से उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK16E8820 चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून,…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के झिवरहेड़ी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित नवनिर्मित आंतरिक मार्गों का विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण नींव है। बेहतर सड़क एवं मार्ग व्यवस्था से जहां आवागमन सुगम होता है, वहीं क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने बताया कि नीलकंठ कॉलोनी के निवासी लंबे समय से आंतरिक मार्गों के निर्माण…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर, देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गाय के साथ क्रूरता के मामले में तत्काल कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक गाय को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जाते तथा कुछ दूरी पर उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को भागते हुए दिखाया गया था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायल गाय को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ट्रैक्टर-ट्रॉली के संबंध…
PACHWADUN MEDIA.COM चकराता, देहरादून। ग्राम सावरा खत मोहना में भूमि की सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे, फेंसिंग वायर और गेट को क्षतिग्रस्त करने तथा स्टोर का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में कोतवाली चकराता पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मदन सिंह चौहान पुत्र मोहर सिंह चौहान, निवासी ग्राम पोखरी, पोस्ट बरौंथा, तहसील चकराता, देहरादून की ई-एफआईआर के आधार पर कोतवाली चकराता में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 303(2), 305(क), 324(4) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। शिकायत के मुताबिक, अज्ञात व्यक्तियों ने भूमि की सुरक्षा…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर, 23 अगस्त 2026। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में 08 वाहनों को सीज, 05 वाहनों के कोर्ट चालान तथा 02 वाहनों के संयोजन चालान किए गए। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए दो वाहन चालकों को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई, देहरादून। माया देवी विश्वविद्यालय सेलाकुई में शनिवार को ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान के तहत ड्रग्स उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सहसपुर, उत्तराखंड पीपीएस संगठन (सेवानिवृत्त) के सदस्यगण तथा थाना सेलाकुई से उपनिरीक्षक कृपाल सिंह मय पुलिस स्टाफ ने विश्वविद्यालय प्रशासन की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को ड्रग्स सेवन से होने वाले नुकसान, नशे के सामाजिक दुष्परिणामों तथा नशामुक्त शैक्षणिक परिसर की आवश्यकता के बारे में…
PACHWADUN MEDIA.COM चकराता, देहरादून। वर्ष 2019 में दर्ज 409 भादवि के मामले में मा0 न्यायालय जेएम/सिविल जज चकराता ने गवाहों की गवाही और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मा0 न्यायालय जेएम/सिविल जज चकराता, जनपद देहरादून में विचाराधीन मु0अ0सं0 02/2019, धारा 409 भारतीय दंड संहिता (भादवि) बनाम देवीलाल आदि मामले में शनिवार 22 अगस्त 2026 को सुनवाई पूरी हुई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों की गवाही एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया।…
PACHWADUN MEDIA.COM पछवादून। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे के निर्देशानुसार शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पछवादून क्षेत्र में सघन छापेमारी और औचक निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई की सूचना से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर संजय तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले रामपुर कला स्थित मैसर्स इकबाल एंड संस पर छापा मारा। यहां से मीट मसाले और देगी मिर्च के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शंकरपुर-सहसपुर स्थित मैसर्स फैजान किराना स्टोर का निरीक्षण किया। टीम ने दुकान से…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। देहरादून पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 192 एटीएम/डेबिट कार्ड, एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अगस्त को विकासनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध व्यक्ति कार…
सेलाकुई में फार्मा कंपनी से Cefixime पाउडर चोरी करने का मामला, पुलिस ने 50 हजार रुपये भी किए बरामद PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। सेलाकुई थाना पुलिस ने फार्मा कंपनी से Cefixime औषधि पाउडर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर निर्माणाधीन भवन के एक कमरे से चोरी किया गया Cefixime औषधि पाउडर तथा 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई औषधि को बेचने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 को M/s East African (India) Overseas, फार्मा सिटी…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय चोरी की फिराक में घूम रहा था और लोगों को डराने के उद्देश्य से अपने पास खुखरी रखता था। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त 2026 की रात करीब 9:46 बजे धनवंतरी चौक से करीब 200 मीटर आगे जीवनगढ़ की ओर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी…
