PACHWADUN MEDIA.COM काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच लूटपाट और मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। बाढ़ में बहकर आए एक बैंक लॉकर को तोड़कर 92.68 लाख नेपाली रुपये ले जाने के मामले में पुलिस ने 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। https://youtu.be/2WRlXG0F-yA?si=40Do-b9Dht-fMuAl इसी बीच नारायणी नदी में बाढ़ के पानी में बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो में दो…
Author: Pachwadun Media
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर/सेलाकुई। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र से होकर बहने वाली स्वारना नदी ने रविवार को रौद्र रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपुर स्थित विद्यालय के समीप सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय की सुरक्षा को लेकर भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा एवं बचाव के इंतजाम करने की मांग की है। https://youtu.be/DFvbtdavtu4?si=g5AVpF8diyFnHMYa वहीं, स्वारना नदी का पानी शिवनगर बस्ती तक पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल है। नदी के आसपास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों…
PACHWADUN MEDIA.COM चकराता। चकराता के लालपुल के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। https://youtu.be/IsVGm8tkO00?si=Cm1vwSLymEXOQ3Hd घटना की जानकारी मिलने पर SDRF चकराता टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने कार में सवार 05 घायलों, जिनमें 03 पुरुष और 02 महिलाएं शामिल थीं, को सुरक्षित खाई…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई। स्टोन क्रेशर की भुगतान राशि में कथित तौर पर हेराफेरी कर 15 लाख रुपये अपने निजी खाते में डालने के मामले में थाना सेलाकुई पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में था, जिसे मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया गया। https://youtu.be/GPGnWzOxNKE?si=8Oll2gY75K6g9YF7 पुलिस के मुताबिक, हरियाणा निवासी संजय कुमार ने 19 जुलाई 2026 को थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि अरुण कुमार ने स्टोन क्रेशर के भुगतान की रकम फर्म के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में डालकर करीब 15…
PACHWADUN MEDIA.COM सहसपुर। प्रेमनगर-पांवटा साहिब हाईवे पर हिन्दूवाला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूट्यूबर आशु यूके राइडर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। https://youtu.be/LCx6AFC8Bk8?si=ldIOGO-XmC3qfqdi बताया जा रहा है कि आशु तेज गति से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आस मोहम्मद उर्फ आशु (25…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। पछवादून के विकासखंड विकासनगर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बदामावाला के होनहार छात्र वैभव ठाकुर का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। वर्ष 2026 की द्वितीय चयन सूची में वैभव ठाकुर का नाम शामिल होने से विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। https://youtu.be/K6pg4zgExwU?si=vQRl9pa_nUVNFd_R वैभव की इस सफलता पर उनके पिता संजय कुमार एवं माता कल्पना ने खुशी जताते हुए इसे उनके परिश्रम और लगन का परिणाम बताया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने वैभव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्राथमिक विद्यालय बदामावाला के प्रधानाध्यापक राजकुमार डोगरा ने वैभव के…
सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर और विकासनगर के बाजार सुबह से ही रहे गुलजार, कई स्थानों पर जाम से लोग हुए परेशान PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर। रक्षाबंधन के पर्व पर आज पछवादून क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर और विकासनगर के बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की राखियों की खरीदारी की, वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। बाजारों में राखियों की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। इस बार बहनों के बीच फैंसी राखियों…
अजय शर्मा सम्पादक, PACHWADUN MEDIA.COM श्रावण मास की पूर्णिमा केवल कैलेंडर की एक तिथि नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, परस्पर विश्वास और सामाजिक आत्मीयता का एक सजीव दस्तावेज है। रक्षाबंधन को सदियों से भाई-बहन के अगाध स्नेह और ‘सुरक्षा के वचन’ के रूप में देखा गया है। कलाई पर बंधा कच्चा सूत या रेशमी धागा केवल एक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि दो हृदयों के बीच अटूट आत्मीय सेतु का प्रतीक है। हालांकि, बदलते सामाजिक परिप्रेक्ष्य में इस पर्व के मूल दर्शन और उसके आधुनिक स्वरूप पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता है। पौराणिक और ऐतिहासिक आख्यानों में रक्षाबंधन…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले DAV Public School की छात्राएं एसएसपी देहरादून से मिलने पहुंचीं। छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को आत्मीयता से मनाया और उनसे रक्षा का वचन लिया। https://youtu.be/27FsXQ2Wqmw?si=4u0BI6_t0MSUA8c3 इस अवसर पर एसएसपी देहरादून ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद भी दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्राओं ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व…
PACHWADUN MEDIA.COM देहरादून। राजधानी दून में मामूली विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना थाना डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामजीपाल का अपनी पत्नी सोनू पाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामजीपाल ने कथित रूप से धारदार हथियार से सोनू पाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पति रामजीपाल को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है…
PACHWADUN MEDIA.COM विकासनगर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। भारत सरकार के संचार साथी (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विकासनगर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर संबंधित मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक एवं ट्रेसिंग के लिए दर्ज किया जाता है। इसके बाद…
PACHWADUN MEDIA.COM थाना सेलाकुई पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को किशोरी की मां ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुमित निवासी पौड़ी, रुद्रप्रयाग उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 118/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर किशोरी की सकुशल…
PACHWADUN MEDIA.COM न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पुलिसपर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली विकासनगर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त 2026 को वारंटी हारुण पुत्र इस्लाम अहमद, निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हारुण के विरुद्ध प्रकीर्ण दाण्डिक वाद संख्या 344/2020 में धारा…
PACHWADUN MEDIA.COM सतेन्द्र चौक स्थित शहीद स्मारक के क्षतिग्रस्त होने के मामले में सेलाकुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच के आधार पर स्मारक को क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रक को बरामद कर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। https://youtu.be/FSUNX2jr-Pc?si=TdR9TN0soO3Pa_iW 26 अगस्त की सुबह थाना सेलाकुई पुलिस को सतेन्द्र चौक स्थित शहीद स्मारक के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान शहीद सतेन्द्र के परिजन, राज्य आंदोलनकारी संगठनों और अन्य संगठनों से जुड़े लोग मौके पर मौजूद थे…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई स्थित शहीद सत्येंद्र चौक को बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी चौक पर एकत्र हो गए और घटना के विरोध में आक्रोश जताया। https://youtu.be/ahw4Cq77fjA?si=MCzcXbsccZyAOs1v सूचना मिलने पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शहीदों की स्मृति से जुड़े स्मारक को क्षति पहुंचाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग…
PACHWADUN MEDIA.COM सेलाकुई, देहरादून। नशा तस्करों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी तथा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पुरानी पुलिस चौकी के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मेनपाल पुत्र हरपाल,…
