PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर स्थित टीचर कॉलोनी में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। कॉलोनी में नवनिर्मित हो रहे पुरातन शिव शक्ति मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाते हुए आज मंदिर परिसर में पानी की बोरिंग के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कॉलोनी वासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्वों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से नवीन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी। ब्लाक प्रमुख अर्चना रावत आदि शामिल थ
अतिथियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं।

श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह
मंदिर समिति और टीचर कॉलोनी वासियों द्वारा क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से विशेष अनुग्रह किया गया है कि वे मंदिर प्रांगण में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य के साक्षी बनें। बोरिंग का कार्य शुरू होने से मंदिर के आगामी निर्माण कार्यों और जलाभिषेक की व्यवस्था में सुगमता आएगी।
सहयोग की अपील
समस्त टीचर कॉलोनी वासियों ने इस मंदिर को क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनाने का संकल्प लिया है। मंदिर निर्माण के साथ-साथ परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपस्थित लोगों ने भगवान शिव और शक्ति के जयकारों के साथ कार्य की निर्विघ्न पूर्णता की कामना की।

