PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। स्थानीय ग्रामवासियों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत हर्ष और धार्मिक उल्लास का समाचार है। आगामी, शनिवार यानी 20 जून 2026 को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर, सहसपुर में “खेड़े जी महाराज की जग” का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से होगी। इसके पश्चात, दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का शुभारंभ किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा।
समस्त ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों और श्रद्धालुओं से सविनय अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर हवन-पूजन में सम्मिलित हों और खेड़े जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

