PACHWADUN MEDIA.COM
महिला एवं बाल अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और तत्परता दोहराते हुए देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेलाकुई पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लापता हुई एक नाबालिग सहित दो युवतियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

केस 1: हरियाणा से बरामद हुई 18 वर्षीय युवती
बीते 17 फरवरी 2025 को सेलाकुई निवासी एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से कड़ी मशक्कत की। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद युवती को हरियाणा से सकुशल ढूंढ निकाला गया।
केस 2: मुजफ्फरनगर से मिली नाबालिग बेटी
एक अन्य मामले में सेलाकुई क्षेत्र से ही लापता हुई एक नाबालिग लड़की के संबंध में पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। सुरागरसी और पतारसी के आधार पर नाबालिग को जनपद मुजफ्फरनगर से बरामद किया गया।
परिजनों ने जताया आभार
अपनी बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने दून पुलिस की कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 पी.डी. भट्ट (थानाध्यक्ष सेलाकुई)
अ.उ.नि. मनोज सिंह
हे.कां. नीरज शुक्ला
म.कां. करिश्मा
पुलिस का संदेश: दून पुलिस लापता बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ‘ऑपरेशन स्माइल’ के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

