PACHWADUN MEDIA.COM
जनपद देहरादून की सहसपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को धर्मावाला क्षेत्र से हिरासत में लिया, जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बीती 06 मई 2026 को कोतवाली सहसपुर में एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के अनुसार, उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को फैजान (निवासी नवाबगढ़, विकासनगर) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे डरा-धमकाकर सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0स0- 92/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 137(2), 65(1), 351(3) और 3/4 पोक्सो (POCSO) एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सभावाला, उ0नि0 अरविंद पंवार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण: पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अभियुक्त को बीती रात धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

